राहुल का बड़ा हमला, बैंक घोटाले पर 2 मिनट भी नहीं बोले मोदी...

Webdunia
रविवार, 18 फ़रवरी 2018 (14:25 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्तमंत्री अरुण जेटली पर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी बच्चों को परीक्षा के बारे में 2 घंटे तक भाषण देते हैं लेकिन 22 हजार करोड़ रुपए के बैंक घोटाले पर बोलने के लिए उनके पास 2 मिनट भी नहीं हैं।
 
गांधी ने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में इस घोटाले को लेकर प्रधानमंत्री तथा वित्तमंत्री से कहा कि उन्हें 22 हजार करोड़ रुपए के बैंक घोटाले पर अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए और इस तरह का व्यवहार नहीं करना चाहिए, जैसे कि वे ही दोषी हों।
 
उन्होंने कहा कि जेटली छिपे हुए हैं। इस तरह का व्यवहार छोड़ो, जैसे आप दोषी हैं, बोलो। गांधी का यह टि्वट उनके इस बयान के 1 दिन बाद आया है जिसमें उन्होंने घोटाले के लिए सीधे तौर पर प्रधानमंत्री को जिम्मेदार ठहराया था और उन पर देश की वित्तीय  प्रणाली को ध्वस्त करने का आरोप लगाया था। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तिरुपति के लड्‍डू में पशु चर्बी का होता था इस्तेमाल

32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

भाजपा नेता के बिगड़े बोल, राहुल गांधी की जुबान दाग देनी चाहिए

LCA Tejas Fighter Jet: स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह तेजस लड़ाकू विमान की पहली महिला पायलट बनीं

एक देश, एक चुनाव पर रामनाथ कोविंद समिति की शीर्ष 10 सिफारिशें

सभी देखें

नवीनतम

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर FIR, बोले संसद में भी बोलूंगा, गांधी परिवार ने पंजाब को जलाया

PM मोदी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर में विकास का नया अध्याय : धामी

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

तिरुपति मंदिर के प्रसादम में मछली का तेल और गाय की चर्बी की पुष्टि, CM नायडू ने लगाया था आरोप

डेयरी सेक्टर के लिए सरकार कर रही श्वेत क्रांति 2.0 की शुरुआत, अमित शाह ने बताया क्या है प्लान

अगला लेख
More