Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी की बेटी के खिलाफ ट्रोल की अभद्र टिप्पणी

Advertiesment
हमें फॉलो करें Priyanka Chaturvedi
, सोमवार, 2 जुलाई 2018 (20:27 IST)
नई दिल्ली/ मुंबई। कांग्रेस की नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी की 10 वर्षीय बेटी को निशाना बनाते हुए एक ट्रोलर ने अभद्र टिप्पणी की जिस पर उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। कांग्रेस के कई नेताओं ने प्रियंका के खिलाफ ट्विटर हुए इस अभद्र व्यवहार की निंदा की और पार्टी की अपनी सहयोगी के प्रति एकजुटता प्रकट की।
 
 
बेटी को बलात्कार की धमकी देने वाले के खिलाफ प्रियंका ने मुंबई के गोरेगांव थाने में शिकायत दर्ज कराते कहा कि मैंने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।

इससे पहले ट्रोल के आपत्तिजनक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए प्रियंका ने कहा कि भगवान राम के नाम से ट्विटर हैंडल चलाकर पहले तो मेरा गलत बयान लगाते हो, फिर मेरी बेटी के बारे में अभद्र टिप्पणी करते हो? कुछ शर्म हो तो चुल्लू भर पानी में डूब मरो, वरना भगवान राम ही इसका सबक सिखाएंगे तुम जैसे नीच सोच वाले इंसान को। उन्होंने कहा कहा कि मुंबई पुलिस को इसके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
Priyanka Chaturvedi
कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने इसकी निंदा करते हुए कहा कि प्रियंका के बारे में अभद्र टिप्पणी करने वाले वही लोग हैं जिन्होंने कुछ दिनों पहले विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को ट्रोल किया था। उन्होंने दावा किया कि इन राक्षसों (ट्रोल) को भाजपा ने तैयार किया और अब ये इनके लोगों को भी निशाना बना रहे हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कोबरा ने काटा तो गुस्से में फिर अंगुली उसके सामने कर दी...