Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अमित शाह का पश्चिम बंगाल में 'टारगेट 22'

Advertiesment
हमें फॉलो करें अमित शाह का पश्चिम बंगाल में 'टारगेट 22'
पुरुलिया (पश्चिम बंगाल) , गुरुवार, 28 जून 2018 (18:20 IST)
पुरुलिया (पश्चिम बंगाल)। भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनावी बिगुल फूंकते हुए पश्चिम बंगाल में 22 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

 
 
शाह ने बंगाल में भाजपा की मुख्य प्रतिद्वंदी मानी जाने वाली तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शाह ने पिछले कुछ महीनों के दौरान हुई हिंसा में मारे गए भाजपा कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि देने के लिए यहां आयोजित रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और अब ममता बनर्जी सरकार के लिए राज्य में बने रहना मुश्किल होगा। तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या करने के आरोप हैं। 
 
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि करीब 20 भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या की गई है और 1341 पार्टी कार्यकर्ता घायल हुए हैं। उन्होंने सुश्री बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा, यदि आप सोचती हैं कि इस प्रकार की हिंसा के साथ आप पद पर बनी रह सकती हैं तो आप ऐसा नहीं कर सकतीं। हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और आपकी सरकार अब राज्य में लंबे समय तक नहीं रह सकती। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लांच हुआ Spice F311, 6 हजार से कम कीमत में मिलेंगे ये बेहतरीन फीचर्स