Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ट्विटर पर मोदी के फॉलोअर चार करोड़ से अधिक

Advertiesment
Prime Minister Narendra Modi
नई दिल्ली। ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता में लगातार इजाफा हो रहा है और उनके फॉलोवर की संख्या चार करोड़ को पार कर गई है। ट्विटर पर मोदी के फॉलोअर की संख्या 4 करोड़ 48 हजार 316 हो गई है, जो किसी भी भारतीय राजनेता के मुकाबले बहुत अधिक है।

प्रधानमंत्री ट्विटर के माध्यम से लगातार अपने संदेशों को शेयर करते रहते हैं। मोदी की तुलना में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के फॉलोअर की संख्या बहुत कम है। गांधी के ट्विटर पर महज 57 लाख 67 हजार 118 फॉलोअर हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ट्विटर पर फॉलोअर के मामले में मोदी से आगे हैं।

ट्रंप के ट्विटर पर 4 करोड़ 75 लाख 18 हजार 16 फॉलोअर हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के ट्विटर अकाउंट के अनुसार वे इस मामले में ट्रंप और मोदी की तुलना में बहुत पीछे हैं। पुतिन के फॉलोअर महज 8 लाख 48 हजार ही हैं। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ऑटो एक्सपो 2018 : होंडा ने भारत में पेश की फ्यूचर कारें