PM मोदी ने सबसे उम्रदराज और सबसे युवा सांसद का किया जिक्र, जानिए कौन हैं यह...

Webdunia
सोमवार, 18 सितम्बर 2023 (16:45 IST)
Prime Minister Narendra Modi : संसद की कार्यवाही मंगलवार से नए भवन में शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को लोकसभा के सबसे बुजुर्ग सदस्य समाजवादी पार्टी के शफीकुर रहमान बर्क और सबसे कम उम्र की सदस्य बीजू जनता दल की चंद्राणी मुर्मू का उल्लेख किया। मोदी ने कहा कि 93 वर्ष की आयु में शफीकुर रहमान बर्क इस सदन में योगदान दे रहे हैं तो चंद्राणी मुर्मू 25 वर्ष की आयु में संसद की सदस्य बनीं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस सदन का सामर्थ्य है कि 93 वर्ष की आयु में शफीकुर रहमान बर्क इस सदन में योगदान दे रहे हैं तो चंद्राणी मुर्मू 25 वर्ष की आयु में संसद की सदस्य बनीं। बीजद सदस्य मुर्मू 2019 में लोकसभा में निर्वाचित हुई थीं।

मोदी ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के दिवंगत नेता इंद्रजीत गुप्ता को भी याद किया जो 1960 से लेकर 2001 तक लगभग 36साल लोकसभा के सदस्य रहे। इस बीच वह बस 1977 से 1980 की संक्षिप्त अवधि के लिए सदस्य नहीं थे।
 
सपा सांसद बर्क नौवीं बार लोकसभा में अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वह सबसे पहली बार 1996 में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से लोकसभा में पहुंचे थे। इससे पहले वह चार बार विधायक रहे थे। बर्क कई बार विवादों को लेकर भी खबरों में रहे हैं। वह 2019 में उस समय विवाद में रहे थे, जब उन्होंने संसद में शपथ ग्रहण के दौरान ‘वंदे मातरम’ बोलने से इनकार कर दिया था।

चंद्राणी मुर्मू 2019 में ओडिशा के क्योंझर से 25 वर्ष की आयु में सांसद चुनी गईं। 30 वर्षीय मुर्मू इस समय संसद की सबसे कम आयु की सदस्य हैं। उनके पिता हरिहरन सोरेन कांग्रेस के सांसद थे।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ

क्या है भारत का S-400 डिफेंस सिस्टम, जिसने पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को किया नाकाम

या खुदा आज बचा लो, फूट-फूटकर रोने लगा सांसद, Pakistan में Operation Sindoor का खौफ

India Attacks On Pakistan : राजस्थान में जिंदा पकड़ा गया पाकिस्तानी JF-17 का पायलट

पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना, मिसाइलों और ड्रोनों से किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: भारत का पाकिस्तान पर पलटवार, 4 एयरबेसों को बनाया निशाना, आतंकी लांच पैड तबाह

पाकिस्तान को IMF से मिला 1 अरब डॉलर का लोन, भारत ने जताई थी यह आशंका

मोदी का 360 डिग्री मास्टरस्ट्रोक, युद्ध जैसी चुनौती में भारत की अजेय शक्ति और वैश्विक नेतृत्व

India-Pakistan War : भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच व्हाइट हाउस का बयान, दोनों देशों से क्या चाहते हैं डोनाल्ड ट्रंप

अगला लेख
More