ओडिशा में विषाक्त भोजन से महिला और 2 नाबालिग बेटों की मौत

Webdunia
सोमवार, 18 सितम्बर 2023 (16:14 IST)
भुवनेश्वर। ओडिशा के गंजम जिले के शेरगडा इलाके में स्कूल की एक शिक्षिका और उसके 2 बच्चों की संदिग्ध रूप से विषाक्त भोजन खाने से मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान सावित्री बेहेरा और उसके जुड़वां बेटों सिबेश और प्रीतेश के रूप में हुई है।
 
पुलिस के मुताबिक सावित्री, उसके 2 बेटे, पति प्रशांत कुमार डकुआ और सास उर्मिला डकुआ रविवार रात को भोजन करने के बाद बीमार पड़ गए थे। पुलिस ने बताया कि एक स्थानीय अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई जबकि उसके दोनों बेटों को अस्पताल के चिकित्सकों ने मृत लाया घोषित कर दिया था।
 
शेरगड़ा पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक सत्यजीत बेनिया ने बताया कि प्रशांत की हालत बेहतर है और उर्मिला अभी भी गंभीर अवस्था में है। उन्होंने बताया कि 3 लोगों की मौत विषाक्त भोजन की वजह से होने का संदेह है।
 
बेनिया ने कहा कि उन्होंने रात के खाने में पनीर की सब्जी, रोटी, मिक्स वेज और दूध पीया था। हम अभी इसकी जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अप्राकृतिक मृत्यु का मामला दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया चल रही है। प्रशांत ने बताया कि सभी चीजें घर की बनी हुई थीं। मैं हैरान हूं कि यह सब कैसे हो गया? मैंने अपनी पत्नी और दोनों बच्चों को खो दिया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

कांग्रेस ने कई गलतियां कीं... राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

पश्चिम बंगाल में कैसे चुनौती बन रहा है कट्टरपंथ, राज्यपाल ने मुर्शिदाबाद दंगों को लेकर गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, क्या दिए सुझाव

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

Pahalgam Attack के बाद अब तक 39 लोग गिरफ्तार, असम में कर रहे थे पाकिस्तान का समर्थन

सभी देखें

नवीनतम

कुछ धार्मिक नेता कर रहे हैं सांप्रदायिक दुश्मनी भड़काने की कोशिश, CM ममता ने साधा केन्द्र पर निशाना

गाजा के सभी हिस्सों पर कब्जे की इजराइल की नई योजना, इजराइली अधिकारियों ने दी जानकारी

Kerala: टीकाकरण के बावजूद रैबीज से नहीं बचाई जा सकी 7 वर्षीय बच्ची की मौत

क्या है सिंधु जल समझौता, क्या भारत रोक सकता है पाकिस्तान का पानी?

भोपाल लव जिहाद मामले में सरकार का बड़ा एक्शन, SIT के हवाले पूरा केस, महिला आयोग भी जांच में जुटा

अगला लेख
More