Weather Alert: पंजाब-हरियाणा में हल्की बारिश की संभावना, दक्षिणी उत्तरप्रदेश में लू चलेगी

Webdunia
शनिवार, 1 मई 2021 (08:56 IST)
नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों पर पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है तथा यह पूर्व दिशा की ओर आगे बढ़ रहा है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र गुजरात के कच्छ क्षेत्र तथा दक्षिण मध्यप्रदेश के ऊपर है और इस चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से एक निम्न दबाव की रेखा पूर्वी बिहार तक जा रही है। दक्षिण तमिलनाडु में एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक निम्न दबाव की रेखा दक्षिण मध्यप्रदेश से दक्षिण तमिलनाडु तक महाराष्ट्र और आंतरिक कर्नाटक होते हुए जा रही है।

ALSO READ: अनाथ हुए कई बच्चे, पड़ोसियों की मदद से राहत पहुंचाने की सरकारी कोशिश
 
स्काईमेट से प्राप्त समाचार के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान लक्षद्वीप, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र और पूर्वी झारखंड में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ 1-2 स्थानों पर तेज बारिश हुई। राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, एनसीआर और उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों में धूलभरी आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ीं। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पूर्वी मध्यप्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़ और बिहार में 1-2 स्थानों पर हल्की बारिश हुई। लू की स्थिति दक्षिण उत्तरप्रदेश और उत्तरी मध्यप्रदेश के 1-2 भागों में देखी गई।

ALSO READ: कोरोना: बिना वैक्सीन के मोदी सरकार ने आज से क्यों की टीकाकरण की घोषणा
 
अगले 24 घंटों के दौरान राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ आंधी और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 12 स्थानों पर तेज बारिश होने की संभावना है।
 
पश्चिमी हिमालय, उत्तर-पूर्व भारत, मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों और तटीय आंध्रप्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बिहार, ओडिशा, तेलंगाना, मराठवाड़ा और विदर्भ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की उम्मीद है। गुजरात और छत्तीसगढ़ में 1-2 स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor के दौरान POK पर कब्जा क्यों नहीं किया, प्रधानमंत्री मोदी से किसने किया यह सवाल

कर्नाटक में 18 भाजपा विधायकों का निलंबन हुआ रद्द, विधानसभा अध्यक्ष खादर ने दी यह नसीहत

हिंदू मजबूत होंगे तभी दुनिया में... RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कहा ऐसा

भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, जापान को पछाड़ा, प्रति व्यक्ति आय में हुई बढ़ोतरी

पहलगाम हमले पर भाजपा सांसद जांगड़ा के बयान पर बवाल, क्या है कांग्रेस की मोदी से मांग

सभी देखें

नवीनतम

नीति आयोग की बैठक में नहीं शामिल हुए CM नीतीश, तेजस्वी यादव ने किया ऐसा कटाक्ष

इसराइल ने गाजा पर फिर किए हमले, बच्चों समेत 38 लोगों की मौत

UP : कंटेनर से टकराई बेकाबू कार, 4 लोगों की मौत

अमृतसर में अकाली दल के पार्षद की गोली मारकर हत्या, मिल रहे थे धमकीभरे कॉल, 3 हमलावर पहचाने गए

Operation Sindoor के दौरान POK पर कब्जा क्यों नहीं किया, प्रधानमंत्री मोदी से किसने किया यह सवाल

अगला लेख