ramcharitmanas

नीरव मोदी की चिट्ठी पर पीएनबी से मांगा स्पष्टीकरण

Webdunia
मंगलवार, 20 फ़रवरी 2018 (17:37 IST)
मुंबई। शेयर बाजार बीएसई ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से नीरव मोदी की उस चिट्ठी से संबंधित खबर के बारे में स्पष्टीकरण मांगा है, जिसमें उसने लिखा है कि बैंक ने जल्दबाजी में मामले को सार्वजनिक कर ऋण वसूली के अपने रास्ते बंद कर लिए हैं।


उल्लेखनीय है कि 11,400 करोड़ रुपए के पीएनबी घोटाला मामले में मुख्य आरोपी नीरव मोदी की एक चिट्टी सामने आई है। पीएनबी को लिखी इस चिट्ठी में उसने कहा है बढ़ा-चढ़ाकर बताए गए मामले ने मीडिया में तूल पकड़ लिया। इससे उसकी कंपनी के खिलाफ तलाशी एवं जब्ती अभियान को तेजी से अंजाम दिया गया।

नतीजतन फायरस्टार इंटरनेशनल और फायरस्टार डायमंड इंटरनेशनल के कारोबार ठप पड़ गए। इससे बैंक का ऋण चुकाने की समूह की क्षमता जोखिम में पड़ गई है। उसने लिखा है कि 13 फरवरी और 15 फरवरी को उसके आश्वासन के बावजूद तुरंत वसूली की चिंता में बैंक की कार्रवाई ने उसके ब्रांड और कारोबार को चौपट कर दिया है।बीएसई ने बैंक से मीडिया में आई इन खबरों पर स्पष्टीकरण मांगा है।

नीरव मोदी ने चिट्ठी में यह भी दावा किया है कि घोटाले की राशि बढ़ा-चढ़ाकर बताई जा रही है। उसने कहा है कि उसकी देनदारी काफी कम है और 5,600 करोड़ रुपए की जब्त की गई परिसंपत्ति तथा कुछ अन्य परिसंपत्तियों को मिलाकर बैंक का कर्ज पूरी तरह से चुकता किया जा सकता था, लेकिन अब लगता है कि उसकी गुंजाइश समाप्त हो गई है। उसने अपने परिजनों के नाम घोटाले से जोड़े जाने को भी गलत बताया है। उसने कहा है कि उसके भाई, पत्नी और मामा का नाम गलत तरीके से इससे जोड़ा गया है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

नवीनतम

कैसा है 2027 यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव का ‘नीला दांव’

Top News: 2000 से ऊपर UPI पर MDR, भारत-चीन पर 100% टैरिफ की तैयारी; पढ़ें 5 बड़ी खबरें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

अगला लेख