Hanuman Chalisa

आठ साल में सामने आया पीएनबी घोटाला

Webdunia
गुरुवार, 15 फ़रवरी 2018 (14:59 IST)
आश्चर्य की बात है कि 2011 में शुरू हुए पंजाब नेशनल बैंक का घोटाले को सामने आने में आठ साल लग गए। लेकिन, जब 11 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का यह घोटाला सामने आया तो पूरा देश चौंक गया। 
 
घोटाला सामने आने के बाद पंजाब नेशनल बैंक की ओर से पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में बैंक के एमडी सुनील मेहता ने कहा कि जैसे ही हमें इस घोटाले की खबर लगी हमने इस संबंध में 20 जनवरी को सीबीआई और संबंधित एजेंसियों को बताया और 30 जनवरी को इस मामले में केस दर्ज हो गया। 
 
उन्होंने कहा कि यह एक संवेदनशील मुद्दा है और बैंक इस मामले में सख्त कार्रवाई कर रहा है। घोटाले में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों में से कुछ को निलंबित किया गया है, जबकि कुछ के खिलाफ कार्रवाई जारी है। हम किसी भी गलत काम को बढ़ावा नहीं देंगे। 
 
मेहता ने कहा कि हमारी एफआईआर के बाद संबंधितों के खिलाफ छापे की कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि यह घोटाला कर्मचारियों की मिलीभगत से हुआ है। जनवरी के तीसरे हफ्ते में यह मामला सामने आया। हमने सेबी को भी इस मामले की पूरी जानकारी दी है साथ ही हम इस मामले में शामिल किसी भी कर्मचारी को बख्शेंगे नहीं।
 
बैंक एमडी ने कहा कि इस बारे में तत्काल पता इसलिए नहीं चल पाया क्योंकि आरोपी कर्मचारियों ने इस लेनदेन को सिस्टम में नहीं डाला। अब हम सिस्टम को ठीक करने का पूरा प्रयास करेंगे ताकि इस तरह गड़बड़ियां फिर न हों। साथ ही यह मामला बैंक की एक ही शाखा से जुड़ा है। हमने बाकी शाखाओं में भी पड़ताल कर ली है। दअरअसल, एक ग्राहक के केस की पड़ताल के दौरान यह मामला सामने आया। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump ने Pakistan से किया किनारा, अचानक क्यों बदल दिया Iran पर हमले का प्लान, जानिए क्या है पूरी कहानी

बिना बैंक अकाउंट अब Teenagers भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, Paytm ने लॉन्च किया नया Pocket Money फीचर

Inder Kaur murder case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का दबाव, पंजाबी सिंगर इंदर कौर की किडनैपिंग के बाद हत्या, नहर में मिला शव, आरोपी कनाडा फरार

ट्रंप-शी वार्ता ने भारत के लिए क्यों बजाई खतरे की घंटी? बदलती दुनिया में कितना तैयार है भारत

क्या मंदिरों के सोने पर है मोदी सरकार की नजर? वित्त मंत्रालय ने बताया सच

सभी देखें

नवीनतम

शराब की टेट्रा पैकिंग पर SC हुआ सख्‍त, केंद्र और राज्‍यों से मांगा जवाब

गुजरात टूरिज्म में रोजगार का सुनहरा मौका, निःशुल्क टूरिस्ट गाइड प्रशिक्षण का प्रारंभ

जिन किसानों के स्लॉट बुक हैं, उनसे 28 मई तक गेहूं खरीदेगी सरकार, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान कल्याण के लिए हम प्रतिबद्ध

UPSRTC बसों की हो रही लाइव ट्रैकिंग, सुरक्षित बनाया जा रहा यात्रियों का सफर

अगला लेख