suvichar

प्रदेश का भविष्य संवारेगी यूपी बोर्ड परीक्षा : भाजपा

Webdunia
गुरुवार, 15 फ़रवरी 2018 (14:28 IST)
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को कहा कि यूपी बोर्ड परीक्षाओं में नकल पर रोक लगाकर सरकार ने प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार लाने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा दिया है।
 
 
प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश प्रवक्ता चन्द्रमोहन ने कहा कि सपा और बसपा की पिछली सरकारों ने नकल और शिक्षा माफियों के साथ मिलकर यूपी बोर्ड की गरिमा को धूमिल कर दिया। यूपी बोर्ड परीक्षाएं नकल की वजह से बदनाम होने लगीं।
 
इस बार की बोर्ड परीक्षाओं को जिस तरह से नकलविहीन बनाया गया है, वह एक स्वागतयोग्य कदम है। परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था, परीक्षा केंद्र निर्धारण की ऑनलाइन व्यवस्था से माफियाओं को बाहर करना, कोडिंग सिस्टम जैसे अभूतपूर्व कदम उठाकर भाजपा सरकार ने विद्यार्थियों को उनकी मेहनत का वाजिब फल देने की पृष्ठभूमि तैयार की है।
 
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा जिस तरह से बोर्ड परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर रहे हैं उससे सरकार की विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर चिंता उजागर होती है। बोर्ड परीक्षाओं की शुचिता में बढ़ावा होने से यहां से उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थी कहीं ज्यादा काबिल और सक्षम साबित होंगे, इससे प्रदेश का भविष्य संवरेगा।
 
उन्होंने कहा कि एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों से सरकारी विद्यालयों में पढ़ाई करवाने से अब यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना काफी आसान हो जाएगा। इसके साथ ही सरकार विद्यालयों में खाली पड़े शिक्षकों के पदों को प्राथमिकता के तौर पर भरने की पूरी कोशिश में लगी है। अब विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने की छूट किसी को भी नहीं दी जाएगी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Deepfake पर सरकार का बड़ा एक्शन, AI कंटेंट पर लेबल जरूरी, गैरकानूनी सामग्री अब 3 घंटे में हटानी होगी, नए नियम जान लें वरना पछताएंगे

छोटे बेटे अबान की मौत के बाद क्या सामने आएगी शाइस्ता? 2023 से फरार है माफिया अतीक अहमद की पत्नी

AI फीचर्स वाला E3 Electric Trion इलेक्ट्रिक स्कूटर मचा देगा तहलका, 165km तक की रेंज, 8 साल की बैटरी वारंटी, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

Redmi का बड़ा धमाका, लांच किया सस्ता स्मार्टफोन, 8,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा

ATF में इथेनॉल मिलाएगी सरकार! केजरीवाल के दावे पर क्या बोले उड्डयन मंत्री किंजरापु?

सभी देखें

नवीनतम

क्या है FCRA संशोधन बिल 2026? जानिए अमेरिका से लेकर मिजोरम के CM क्यों हैं चिंतित

नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में मध्यप्रदेश देश का अग्रणी राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Deepfake पर सरकार का बड़ा एक्शन, AI कंटेंट पर लेबल जरूरी, गैरकानूनी सामग्री अब 3 घंटे में हटानी होगी, नए नियम जान लें वरना पछताएंगे

घुमंतू समाज को दर-दर की ठोकरें नहीं खानी पड़ेंगी, सम्मान के साथ मिलेगा विकास का अवसर : CM योगी

छोटे बेटे अबान की मौत के बाद क्या सामने आएगी शाइस्ता? 2023 से फरार है माफिया अतीक अहमद की पत्नी

अगला लेख