पीएम मोदी ने किया योग, मंत्रियों समेत कई राज्यों के सीएम ने भी दिखाई फिटनेस (Live Updates)

Webdunia
मंगलवार, 21 जून 2022 (07:47 IST)
नई दिल्ली। योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मैसूर में योग किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि योग संपूर्ण मानवता के लिए है। योग विश्व में शांति लाता है। आज सुबह मोदी सरकार के मंत्रियों समेत कई राज्यों के सीएम ने भी योग के माध्यम से अपनी फिटनेस दिखाई। योग दिवस से जुड़ी हर जानकारी...
 
-पीएम मोदी मैसूरू पैलेस में लोगों के बीच योगासन कर रहे रहे हैं।
-पीएम मोदी ने कहा कि योग संपूर्ण मानवता के लिए है। योग विश्व में शांति लाता है।
-पीएम ने संयुक्त राष्ट्र का भी अभिनंदन किया। साथ ही कहा कि योग से शांति केवल व्यक्तियों के लिए नहीं है, यह हमारे राष्ट्रों और दुनिया में शांति लाता है।
-योग की ये अनादि यात्रा अनंत भविष्य की दिशा में ऐसे ही चलती रहेगी। हम सर्वे भवंतु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामया के भाव के साथ एक स्वस्थ और शांतिपूर्ण विश्व को योग के माध्यम से भी गति देंगे।
-पीएम मोदी ने कहा कि आंतरिक शांति वाले लाखों लोग वैश्विक शांति का माहौल बनाएंगे। इसी तरह योग लोगों और देशों को जोड़ सकता है, और योग हम सभी के लिए एक समस्या का समाधानकर्ता बन सकता है।
-उन्होंने कहा कि यह पूरा ब्रह्मांड हमारे अपने शरीर और आत्मा से शुरू होता है। ब्रह्मांड हम से शुरू होता है। और योग हमें अपने भीतर की हर चीज के प्रति जागरूक बनाता है और जागरूकता की भावना पैदा करता है।
 
-केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी ने दिल्ली के लाल किले पर किया योग।
-केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और मुख्तार अब्बास नकवी भी योग दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए।
-दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने त्यागराज स्टेडियम में योग किया। 
-उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन में योग कर रहे हैं।
<

BJP National President Shri @JPNadda performs Yoga on 8th International Day of Yoga at Noida stadium. #YogaForHumanity https://t.co/5gSL4V5PLk

— BJP (@BJP4India) June 21, 2022 >-योग दिवस पर देशभर में दिखा लोगों में उत्साह, जगह जगह योग दिवस पर किया गया योग।
-कोरोना महामारी के कारण वर्ष 2020 व 2021 में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सार्वजनिक तौर पर नहीं मनाया गया था।
-लद्दाख में आईटीबीपी जवानों का योगासन

सम्बंधित जानकारी

Show comments

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

स्कूल से लौट रही आदिवासी नाबालिग से गैंगरेप, आरोपियों की तलाश जारी

प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, आज की राजनीति में जहर घुल चुका है

शाह ने दी नक्सलियों को हथियार छोड़ने की चेतावनी, वरना परिणाम भुगतने को रहें तैयार

live : खरगे को जेपी नड्‍डा के जवाब से प्रियंका गांधी नाराज

मणिपुर में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन के 3 सदस्य गिरफ्तार, हथियार बरामद

अगला लेख
More