मन की बात में जल संरक्षण पर क्या बोले पीएम मोदी?

Webdunia
रविवार, 24 अप्रैल 2022 (11:16 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि इस समय आजादी के 75वें साल में,आजादी के अमृत महोत्सव में, देश जिन संकल्पों को लेकर आगे बढ़ रहा है,उनमें जल संरक्षण भी एक है। अमृत महोत्सव के दौरान देश के हर जिले में 75 अमृत सरोवर बनाए जाएंगे।

पानियम् परमम् लोके, जीवानाम् जीवनम् समृतम् अर्थात संसार में जल ही हर जीव के, जीवन का आधार है और जल ही सबसे बड़ा संसाधन भी है, इसलिए तो हमारे पूर्वजों ने भी जल संरक्षण पर इतना जोर दिया।
उन्होंने कहा कि आपके छोटे छोटे ट्रांजेक्शन से डिजिटल इकॉनोमी तैयार हो रही। गांव-गांव में ऑनलाइन पेमेंट हो रहा है। इससे कैश निकालने का झंझट ही खत्म हो गया। साथ ही खुल्ले पैसे की दिक्कत खत्म हो गई।

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले कुछ सालों में BHIM UPI तेजी से हमारी अर्थव्यवस्था और आदतों का हिस्सा बन गया है। आप भी UPI की सुविधा को रोजमर्रा के जीवन में महसूस करते होंगे। इस समय हमारे देश में करीब 20 हजार करोड़ रुपये के ट्रांजेक्शन हर दिन हो रहे हैं।
 
टेक्नोलॉजी ने एक और बड़ा काम किया है। ये काम है हमारे दिव्यांग साथियों की असाधारण क्षमताओं का लाभ देश और दुनिया को दिलाना। हमारे दिव्यांग भाई-बहन क्या कर सकते हैं, ये हमने टोक्यो ओलंपिक में देखा है। खेलों की तरह ही आर्ट्स, एकेडमिक्स, दूसरे कई क्षेत्रों में दिव्यांग साथी कमाल कर रहे हैं। जब इन साथियों को टेक्नोलॉजी की ताकत मिल जाती है तो ये और भी बड़े मुकाम हासिल कर दिखाते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री संग्रहालय की शुरुआत हुई। इस संग्रहालय में कई प्रधानमंत्रियों से जुड़ी जानकारी है। संग्रहालय में कई रोचक जानकारियों के साथ ही गर्व करने वाली चीजें भी मौजूद। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से म्यूजियम से जुड़े कई सवाल पूछे।
 
पीएम ने कहा कि गुरुग्राम में रहने वाले सार्थक जी पहला मौका मिलते ही संग्रहालय देख आए। उन्होंने नमो एप पर पीएम संग्रहालय की ऐसी चीजों के बारे में लिखा है, जो उनकी जिज्ञासा को और बढ़ाने वाली थी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Pakistan को पस्त करने की पूरी तैयारी, DRDO ने किया MIGM मिसाइल का परीक्षण, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

54 साल बाद देश में युद्ध वाली मॉक ड्रिल, गृह मंत्रालय के राज्यों को निर्देश, 7 मई ब्लैक आउट एक्सरसाइज, नागरिकों और छात्रों को ट्रेनिंग

उड़ जाएंगे Pakistan के होश, क्या भारत के प्लान में शामिल हैं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

Moodys की चेतावनी से उड़ी Pakistan की नींद, जंग लड़ी तो तबाही तय, भारत पर क्या होगा असर

भारत की प्रमुख रक्षा प्रणालियां जो दुश्मन की मिसाइलों, लड़ाकू विमानों सहित किसी भी हमले को करेंगी नाकाम

सभी देखें

नवीनतम

Weather Updates : राजस्थान से बंगाल तक बारिश का असर, तेज हवाओं ने बढ़ाई परेशानी

LIVE: भारत ने किया नौसैनिक सुरंग का परिक्षण, LoC पर पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर

MP Board Result 2025 : 10वीं और 12वीं में छात्राओं ने मारी बाजी

पहलगाम हमला : फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ होते तो क्या करते?

भारत से क्या जंग लड़ेगा पाकिस्तान, उसके अपने ही साथ नहीं, भारत का कर रहे हैं समर्थन

अगला लेख