Hanuman Chalisa

कांग्रेस के 'दरबारी' ने उठाए एयर स्ट्राइक पर सवाल, पाकिस्तान का किया समर्थन

Webdunia
शुक्रवार, 22 मार्च 2019 (11:34 IST)
नई दिल्ली। भारतीय ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा ने पुलवामा हमले के बाद हुई एयर स्ट्राइक पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि अगर हमले में 300 आतंकी मारे गए हैं तो ये पूरी दुनिया को दिखा क्यों नहीं। सैम पित्रोदा के इस बयान पर सवाल उठाते हुए पीएम मोदी ने उन्हें कांग्रेस का दरबारी कहा।
 
उन्होंने कहा कि विपक्ष हमारे सुरक्षा बलों का बार-बार अपमान करता है। मैं अपने साथी भारतीयों से अपील करता हूं- अपने बयानों पर विपक्षी नेताओं से सवाल करें। उन्हें बताएं कि 130 करोड़ भारतीय अपनी हरकतों के लिए विपक्ष को माफ नहीं करेंगे या भूल नहीं जाएंगे। भारत हमारे सुरक्षा बलों के साथ मजबूती से खड़ा है।
 
उल्लेखनीय है कि सैम पित्रोदा ने 26/11 हमले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि 8 लोग आकर कुछ कर जाते हैं, इसके लिए पूरे देश को जिम्मेदार नहीं कहा जा सकता। 
 
पित्रोदा ने कहा कि क्या हमने वाकई हमला किया? हमने वास्तव में 300 लोगों को मार डाला? मुझे नहीं पता है। एक नागरिक होने के नाते मैं यह जानने का हकदार हूं और अगर मैं पूछता हूं कि यह पूछना मेरा कर्तव्य है। इसका अर्थ यह नहीं है कि मैं एक राष्ट्रवादी नहीं हूं, इसका मतलब यह नहीं है कि मैं इस तरफ या उस तरफ हूं। हमें तथ्यों को जानने की जरूरत है। यदि आप कहते हैं कि 300 लोग मारे गए है तो मुझे यह जानना चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि भारत के लोगों को यह जानने की जरूरत है और फिर ग्लोबल मीडिया है जो कहता है कि कोई भी मारा नहीं गया था। मुझे एक भारतीय नागरिक के रूप में बुरा लग रहा है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में हिंदू सदस्यों के शामिल करने पर सियासत, विधायक आतिफ अकील के मेंबर बनने पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद खफा

राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव की छुट्‍टी

Keeway Hypevolt-R : 180Km की रेंज और हाईटेक फीचर्स से लैस सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, जाने और क्या हैं फीचर्स

घर के बाहर मौत बनकर पहुंचा शेर! चरवाहे को जमीन पर दबोचा, लोगों ने पत्थर बरसाकर बचाई जान, VIDEO वायरल

पहलगाम हमला : NIA की चार्जशीट में हाफिज सईद का नाम, भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश का आरोप

सभी देखें

नवीनतम

पीएम मोदी को इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान, कई समझौतों पर लगी मुहर

अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट केस, गुजरात हाईकोर्ट ने 38 दोषियों की फांसी की सजा रखी बरकरार

ब्रिटेन का शाही परिवार कहां से और कैसे धन कमाता है

यूपी में CM योगी वृक्षारोपण महा अभियान, 1 दिन में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य

अब डोडा के ठाठरी में बाढ़ से जबरदस्‍त तबाही, नेशनल हाईवे बंद, संपत्ति को भारी नुकसान

अगला लेख