Hanuman Chalisa

हवाई यात्रा में इन 10 बातों में सबसे आगे हैं हिन्दुस्तानी

Webdunia
गुरुवार, 3 मई 2018 (15:00 IST)
एक्सपीडिया के ग्लोबल फ्लाइट एंड होटल एटिकेट सर्वे 2018 के अनुसार भारतीय विमान यात्री तेजी से बढ़ रहे हैं और वे दुनिया में सबसे अधिक टेकसेवी माने जा रहे हैं। 
 
एयरट्रेवल एजेंसियों का मानना है कि भारतीय यात्री बेहद जिज्ञासु स्वभाव के होते हैं और दूसरों से बात करने में काफी आगे होते हैं। सर्वे के मुताबिक, बगल वाली सीट पर बैठे अनजान शख्स के साथ बातचीत करने में भारतीय यात्रियों का पूरी दुनिया में पहला स्थान (59%) है। 
 
अपने सहयोगी, दोस्त या परिवार के साथ बैठने के लिए साथी यात्री को अपनी सीट बदलने के लिए कहने वालों में भी भारतीय यात्रियों का पहला स्थान (41%) है। 
 
भारतीय यात्री मिलनसार और मदर होते हैं और ज्यादातर समय साथी यात्री दूसरे यात्री का ध्यान (80%) रखते हैं। इसमें भी हम पहले नंबर पर हैं।
 
मोबाइल से चेक-इन करने के मामले में भारतीय सबसे आगे हैं, कुल 18% यात्री विमान यात्रा के लिए मोबाइल से चेक-इन करते हैं जिसमें भारतीय यात्री पहले स्थान पर हैं। हालांकि अब 67 पर्सेंट भारतीय ऑनलाइन चेक-इन कर रहे हैं और इस मामले में वे दुनिया में सातवें नंबर पर हैं। 
 
इसी तरह भारतीय यात्री पेपरलेस बोर्डिग में यकीन रखते हैं। मोबाइल डिवाइस के जरिए बोर्डिंग पास के इस्तेमाल में भारत का थाईलैंड के बाद दूसरा स्थान (29%) है। 
 
यहीं नहीं भारतीय यात्री अपने अनुभवों को रिकॉर्ड कर तुरंत सोशल मीडिया में शेयर करने में भी देर नहीं करते। विमान में खराब अनुभवों को अपने मोबाइल कैमरे से रिकॉर्ड करने में भी भारतीय यात्रियों का दूसरा स्थान है। 
इसी तरह इस सर्वे से पता चला है कि अमेरिका, यूरोप, साउथ अमेरिका और एशिया पैसिफिक के 23 देशों के पैसेंजर्स में से विदेश यात्रा करते समय फ्लाइट में वाई-फाई के लिए पेमेंट करने में भारतीयों के सबसे आगे रहने की संभावना हैं। 
 
भारतीय यात्री संगीत प्रेमी होते है और 72% विमान में म्यूजिक/पॉडकास्ट सुनने में भारतीयों का पहला स्थान है। 
 
इसी तरह बोरियत मिटाने के लिए विमान में वीडियो गेम खेलने वाले  37% यात्रियों में दूसरा स्थान भारतीयों का है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार का मेगा प्लान, नेपाल बॉर्डर से बुंदेलखंड तक दौड़ेगा नार्थ-साउथ कॉरिडोर

‘जनता दर्शन’ में आए हर फरियादी से मिले CM योगी, कहा- समस्याओं का होगा समाधान

मुख्यमंत्री ने राज्य कर विभाग की समीक्षा की, कहा- ईमानदार व्यापारियों को मिले सुविधा और सम्मान

योगी सरकार का बड़ा रिकॉर्ड, यूपी में बने 19 हजार से ज्यादा अमृत सरोवर, ग्रामीण रोजगार को मिला बढ़ावा

KGBV की बेटियों ने रचा इतिहास, खाकी पहन बढ़ाया यूपी का मान, संघर्ष से सफलता तक की प्रेरक कहानी

अगला लेख