Gyanvapi Masjid Case : शिवलिंग मिलने के दावे पर सुब्रमण्यम स्वामी का बड़ा बयान, औवेसी बोले- मस्जिद थी है और रहेगी

Webdunia
सोमवार, 16 मई 2022 (19:10 IST)
वाराणसी। ज्ञानवापी मस्जिद में शिवलिंग मिलने का दावा किया गया है। आज सर्वे का आखिरी दिन था और दावा किया गया है कि तीसरे दिन सबूत नहीं साक्षात भोलेनाथ ही ज्ञानवापी परिसर में मिल गए हैं। सर्वे टीम के मुख्य सदस्य सोहनलाल आर्य ने बाहर आकर कहा कि नंदी का 350 साल पुराना इंतजार खत्म हो गया है। हमारा देश नियम, कानून और संविधान से चलता है।
ALSO READ: ज्ञानवापी मस्जिद विवाद का इतिहास, शिव मंदिर होने के दावे पर क्या कहते हैं प्राचीन ग्रंथ और शोध
इस पर भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है कि ज्ञानवापी मस्जिद में मूर्तियों की खोज के साथ हिंदू-मुस्लिम समझौते के लिए मंच तैयार है। सबसे अच्छा यह है कि मस्जिद को कहीं और बनाया जाए और ज्ञानी वापी विश्वनाथ मंदिर को उसके प्राचीन स्थल पर बहाल किया जाए। हमारे पास यह साबित करने के लिए औरंगजेब का फरमान है कि उसके आदेश पर मंदिर को तोड़ा गया था। इस बीच AIMIM प्रमुख औवेसी का बयान भी सामने आया है।
ओवैसी बोले- मस्जिद थी और रहेगी : इस पूरे मामले पर ओवैसी ने कहा कि मक्कारी से बाबरी मस्जिद को छिना, लेकिन अब ज्ञानवापी को नहीं छीन पाओगे। ज्ञानवापी मस्जिद थी है और रहेगी। ओवैसी ने गुजरात के अहमदाबाद में लोगों को संबोधित करते हुए यह बात कही।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कौन हैं रेखा गुप्ता, जो बनीं दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ भगदड़ पर विपक्ष पर यूं बरसे योगी आदित्यनाथ, समाजवादी जिस थाली में खाते हैं, उसी में करते हैं छेद

खुशखबरी, भारत के कर्मचारियों की सैलरी 9.2 प्रतिशत बढ़ेगी, रिसर्च में खुलासा

Lic smart pension plan : क्या है एलआईसी की स्मार्ट पेंशन योजना, कैसे ले सकते हैं लाभ

क्या जॉर्ज सोरोस के लिए काम करती थीं स्मृति ईरानी? कांग्रेस के सवाल पर भाजपा का पलटवार

सभी देखें

नवीनतम

...तो यह अमेरिका के प्रति अन्याय होगा, भारत को लेकर ट्रंप ने दिया चौंकाने वाला बयान

भारत में निर्मित जेनेरिक दवाओं से दुष्प्रभाव की घटनाएं ज्यादा

Gold : सोने की ऊंची छलांग, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, चांदी भी 99000 के पार

आशीष सूद हैं दिल्ली मंत्रिमंडल में पंजाबी चेहरा, माता और पिता के नाम पर ली शपथ

भगवामय हुआ रामलीला मैदान, रेखा गुप्ता की ताजपोशी में BJP का शक्ति प्रदर्शन

अगला लेख
More