कृष्ण जन्मभूमि मामले में बड़ी खबर, मथुरा ईदगाह परिसर का होगा सर्वे

Webdunia
गुरुवार, 14 दिसंबर 2023 (14:25 IST)
प्रयागराज। मथुरा की श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गुरुवार को बड़ा फैसला दिया है। अदालत ने हिन्दू पक्ष की याचिका स्वीकार करते हुए मथुरा ईदगाह परिसर के सर्वे की अनुमति दे दी है। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने कमिश्नर की नियुक्ति को भी मंजूरी दे दी है। 

हिन्दू पक्ष के वकील विष्णु जैन ने बताया कि याचिका में तीन कोर्ट कमिश्नर के पैनल की मांग की थी। हालांकि सर्वे में कितने लोग शामिल होंगे और यह सर्वे किस इलाके में किया जाएगा, इस पर निर्णय अदालत 18 दिसंबर को करेगी। हालांकि आज कोर्ट ने कमिश्नर की नियुक्ति का आदेश दे दिया है।

दरअसल, कोर्ट कमिश्नर भेजे जाने संबंधी मंदिर पक्ष की अर्जी पर अदालत ने ने सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड व शाही ईदगाह इंतजामिया कमेटी को जवाबी हलफनामा दाखिल करने के लिए समय दिया था। प्रतिवादी पक्षों ने प्लेसेस ऑफ वरशिप एक्ट के तहत वाद की पोषणीयता पर आपत्ति जताई थी। 

उल्लेखनीय है कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह प्रकरण में हाईकोर्ट ने 16 नवंबर को हुई सुनवाई के बाद सभी 18 केसों से संबंधित वादियों और प्रतिवादियों को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने का आदेश दिया था।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सुहागरात मना रहे थे दूल्हा-दुल्हन, सुबह मिली दोनों की लाश, परिवार में मचा हड़कंप

Ranya Rao : कोर्ट में रो पड़ीं एक्ट्रेस रान्या राव, मानसिक उत्पीड़न का लगाया आरोप, कहा- DRI अधिकारियों ने दीं गालियां

महाकुंभ में स्नान के लिए उपयुक्त था गंगा जल, सरकार ने लोकसभा में कहा

रंग बेचने वाले मुस्‍लिमों को रंग लग जाए तो बुरा नहीं मानना चाहिए, बिहार के भाजपा विधायक के बयान पर रार

राज ठाकरे ने उड़ाया संगम स्नान करने वालों का मजाक, कहा- मैंने तो गंगा जल को छुआ भी नहीं

सभी देखें

नवीनतम

नोएडा में GST उपायुक्त ने की आत्महत्या, 15वीं मंजिल से कूदकर दी जान

कांगो में नाव पलटने से 25 लोगों की मौत, मृतकों में कई फुटबॉल खिलाड़ी

प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ का मामला, न्यायिक आयोग ने की बैठक

रंगभरनी एकादशी के साथ ब्रज और काशी में शुरू हुई होली, संभल में निकला जुलूस

भूपेश बघेल के बेटे के घर ED की रेड, क्या करते हैं चैतन्य बघेल, क्यों गर्मा गई छत्तीसगढ़ की सियासत

अगला लेख
More