Air India फ्लाइट में यात्री ने सीट पर किया शौच और पेशाब, एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

Webdunia
सोमवार, 26 जून 2023 (23:20 IST)
नई दिल्ली। Air India update : दिल्ली पुलिस ने एयर इंडिया (airindia) की मुंबई-दिल्ली की फ्लाइट में शौच और पेशाब करने के आरोप में एक यात्री को गिरफ्तार किया है। आरोपी को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अफ्रीका में कुक का काम करता है।
 
कब का है मामला : यह पूरा मामला 24 जून का है। दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में फ्लाइट कैप्टन द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक, मुंबई से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AIC 866 में सीट नंबर 17एफ पर एक यात्री था। उसने विमान में शौच किया, पेशाब किया और थूका। लोगों ने विरोध किया तो वह झगड़ने लगा।
 
अदालत ने दी जमानत : दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि फ्लाइट कैप्टन की शिकायत पर पुलिस ने आईजीआई पुलिस स्टेशन में धारा 294/510 के तहत मामला दर्ज किया और आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर लिया। हमने उसे पहले अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे जमानत दे दी। आगे की जांच चल रही है। 
Edited By : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

कौन हैं रेखा गुप्ता, जो बनीं दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ भगदड़ पर विपक्ष पर यूं बरसे योगी आदित्यनाथ, समाजवादी जिस थाली में खाते हैं, उसी में करते हैं छेद

खुशखबरी, भारत के कर्मचारियों की सैलरी 9.2 प्रतिशत बढ़ेगी, रिसर्च में खुलासा

Lic smart pension plan : क्या है एलआईसी की स्मार्ट पेंशन योजना, कैसे ले सकते हैं लाभ

क्या जॉर्ज सोरोस के लिए काम करती थीं स्मृति ईरानी? कांग्रेस के सवाल पर भाजपा का पलटवार

Weather Update: IMD का अलर्ट, 15 राज्यों में आंधी और बारिश की संभावना, दिल्ली में तापमान गिरा

रेखा गुप्ता आज संभालेंगी दिल्ली की कमान, कैबिनेट में शामिल होंगे 6 MLA, क्यों खास है यह चेहरे?

LIVE: रामलीला मैदान में आज CM पद की शपथ लेंगी रेखा गुप्ता, यह 6 दिग्गज बनेंगे मंत्री

पिघल रही है अमेरिका और रूस के बीच की बर्फ, क्यों डरे हुए हैं जेलेंस्की

RSS की नई इमारत की तरह हमारे कार्यों में भी भव्यता होनी चाहिए : मोहन भागवत

अगला लेख
More