30 सितंबर है आखिरी तारीख, वरना बेकार हो सकता है आपका PAN Card

Webdunia
सोमवार, 23 सितम्बर 2019 (11:16 IST)
अगर अभी तक आपने अपने PAN Card और Aadhar को लिंक नहीं करवाया है तो जल्दी करें। अगर आप भी 30 सितंबर 2019 से पहले अपना पैन और आधार लिंक (PAN Aadhaar Linking) नहीं करवाते हैं तो वह बेकार हो सकता है। यदि आप अपने PAN और Aadhar ​नहीं लिंक कराएंगे तो आपका पैन कार्ड काम नहीं करेगा। इसलिए जल्द अपना PAN Card अपने आधार से लिंक करवा लें।

आप आसानी से घर बैठे ऑनलाइन भी अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक करवा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको इनकम टैक्स की ई-फाइलिंग वेबसाइट पर जाना पड़ेगा। इस वेबसाइट पर लेफ्ट साइड पर 'लिंक आधार' का ऑप्शन दिया गया है।

इस पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा। इस पेज के खुलने के बाद आप अपना आधार और पैन नंबर भर सकते हैं। इसके बाद आपको कैप्चा कोड भरना होगा और फिर 'लिंक आधार' के विकल्प पर क्लिक करना होगा। 'लिंक आधार' के विकल्प पर क्लि​क करने के बाद एक और नया पेज खुलेगा। इस पेज पर आपको जानकारी दी जाएगी कि आपके पैन और आधार को लिंक करने के लिए यूआईडीएआई को एप्लीकेशन भेजा जा चुका है।

आपको लिंक के समय इस बात का खास ध्यान रखना होगा कि आधार और पैन कार्ड में आपके बारे में दी गई सारी जानकारी एक जैसी हो। खासकर अगर जन्म तारीख में अंतर हुआ तो आपको लिंक करने में परेशानी आ सकती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

यूपी में स्कूल से परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद का नाम हटाया, अखिलेश यादव का तंज, अब तो...

अखिलेश यादव का तंज, भारत का नाम बदलकर 'भाजपा' करना ही बाकी

कोर्ट ने दी Union Carbide कचरे के निपटान के परीक्षण की मंजूरी, 3 चरणों में पिथमपुर में ऐसे जलेगा ये जहर

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

कुबेरेश्वर धाम में 25 फरवरी से रूद्राक्ष महोत्सव, 7-8 लाख श्रद्धालुओं के लिए लिए विशेष व्यवस्था

अगला लेख
More