आज दिए जाएंगे 'पद्म पुरस्कार'

Webdunia
मंगलवार, 20 मार्च 2018 (00:28 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज जानेमाने संगीतकार इलैयाराजा, हिंदुत्व विचारक परमेश्वरन परमेश्वरन और 41 अन्य जानीमानी हस्तियों को 2018 के प्रतिष्ठित 'पद्म पुरस्कारों' से सम्मानित करेंगे। इस साल 84 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई थी। इस सूची में तीन पद्म विभूषण, नौ पद्म भूषण और 72 पद्मश्री पुरस्कार शामिल थे।


कार्यक्रम में उप- राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई अन्य गणमान्य लोग शिरकत करेंगे। सरकार ने इस साल गरीबों की सेवा करने वालों, नि:शुल्क शिक्षा मुहैया कराने वाले स्कूल संचालित करने वालों और वैश्विक स्तर पर जनजातीय कलाकारों को लोकप्रिय बनाने वाली कई हस्तियों को पद्म पुरस्कारों के लिए चुना है।

अधिकारी ने बताया कि इस साल 84 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई थी। इस सूची में तीन पद्म विभूषण, नौ पद्म भूषण और 72 पद्मश्री पुरस्कार शामिल थे। हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री पुरस्कारों की घोषणा की जाती है। पद्म पुरस्कार 2018 के लिए नामित शेष लोगों को दो अप्रैल को आयोजित विशेष कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान पर कभी भी हमला कर सकता है भारत, रक्षा मंत्री के बयान से मची खलबली

Gold : अक्षय तृतीया से पहले सोने में बड़ी गिरावट, जानिए कितनी है कीमत, ग्राहकों के लिए लुभावने ऑफर्स

PoK में मची खलबली, एक्शन की आहट से घबराया पाकिस्तान, 42 लॉन्च पैड की पहचान, बिलों में छुपे आतंकी

कैमरे में कैद हुआ पहलगाम हमले का दिल दहलाने वाला मंजर, गोलियों की गड़गड़ाहट और खौफ में चीखते-भागते पर्यटक

पहलगाम का बदला, मई में हो सकता है भारत-पाकिस्तान युद्ध? सैन्य कार्रवाई की जमीन तैयार कर रही है मोदी सरकार

सभी देखें

नवीनतम

रक्षा मंत्री के बयान से Pakistan में खलबली, कभी भी हमला कर सकता भारत, आर्मी चीफ मुनीर की मुसीबत बढ़ी, 500 सैनिकों के इस्तीफे

Pahalgam Attack: भारत से तनाव के बीच नवाज शरीफ ने छोटे भाई शाहबाज शरीफ को क्या दी नसीहत

योरप के कई देशों में भीषण बिजली संकट, स्पेन और पुर्तगाल में प्लेन से मेट्रो तक सब ठप

सुप्रीम कोर्ट ने सड़क दुर्घटनाओं को लेकर लगाई फटकार, कहा आप बड़े राजमार्ग बना रहे हैं लेकिन सुविधाओं के अभाव में लोग मर रहे

विजय दिवस के अवसर पर रूस ने की 8 से 10 मई को यूक्रेन में युद्धविराम की घोषणा

अगला लेख
More