dharma sangrah
✕

नजरबंदी के दौरान जिम में पसीना बहा रहे हैं उमर अब्दुल्ला

सुरेश डुग्गर
सोमवार, 9 सितम्बर 2019 (18:33 IST)
जम्मू। नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला नजरबंदी में होने के बावजूद सुर्खियों में हैं क्योंकि वे जिम में पसीना बहाते हुए अपना वजन कम करने में सफर रहे हैं। अस्थाई जेल के अधिकारियों ने बताया कि वे आजकल सुबह करीब साढ़े पांच बजे उठ रहे हैं। सुबह एक घंटे की सैर और शाम को दो घंटे जिम में पसीना बहाने के बाद रात करीब आठ बजे डिनर कर रहे हैं। उन्होंने अपना वजन भी कम किया है।
 
गौरतलब है कि उमर 5 अगस्त से हरि निवास में एहतियातन हिरासत में हैं। अनुच्छेद 370 हटने के बाद कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रमुख नेताओं व कार्यकर्ताओं समेत हजारों लोगों को हिरासत में लिया है। उमर एक माह के दौरान चार बार परिजनों से मिले हैं। वह बहन, भांजों और बुआ सुरैया से मिले हैं।
 
पिता डॉ. फारूक अब्दुल्ला जो घर में नजरबंद हैं, से उमर की सिर्फ टेलीफोन पर ही उनकी बातचीत हुई है। हरि निवास में उनकी देखभाल के लिए नियुक्त हॉस्पिटैलिटी एंड प्रोटोकॉल विभाग के स्टाफ और वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री सुबह साढ़े पांच बजे उठते हैं। जागने के कुछ देर बाद वह नमाज अदा करते हैं। इसके बाद वह कॉफी या फिर कभी नींबू चाय लेते हैं।
सात बजे कमरे से बाहर निकलते हैं। हरि निवास परिसर के लॉन में एक से डेढ़ घंटे की सैर करते हैं। कभी कभी वह दो घंटे तक दौड़ लगाते हैं।
 
सामान्य तौर पर वह सुबह साढ़े आठ बजे नाश्ता करते हैं जो उनके घर से आता है। इसके बाद कमरे में नोटबुक पर कुछ लिखने में व्यस्त हो जाते हैं या फिर पढ़ते रहते हैं। दोपहर को वह हरि निवास में नियुक्त स्टाफ द्वारा पकाए खाने का स्वाद लेते हैं। उन्हें जब भी खाना दिया जाता है, पहले उसकी जांच होती है। भोजन की जांच एक नियमित प्रक्रिया है। शाम को वह दो घंटे जिम में पसीना बहाते हैं। जिम में उन्हें जेल मैनुअल के मुताबिक, कसरत के लिए कुछ उपकरण प्रदान किए गए हैं। रात को वह घर से आया भोजन करते हैं।
 
सोने से पूर्व कुछ समय किताबें पढ़ते हैं या फिर डीवीडी पर फिल्में देखते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने दाढ़ी बढ़ाई है। वह सलवार-कमीज या फिर टी-शर्ट और जींस पहनते हैं। लाल और काले रंग की टी-शर्ट उन्हें ज्यादा पसंद हैं। डॉक्टर रोज सुबह-शाम उनके स्वास्थ्य की जांच करते हैं। वह उमर के स्वास्थ्य की रिपोर्ट रोजाना गृह विभाग को सौंपते हैं। हालांकि अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सूत्रों की मानें तो उमर ने वजन कम किया है।
 
स्पेशल सर्विस ग्रुप के जवान सुरक्षा के लिए तैनात जेड प्लस श्रेणी का संरक्षित व्यक्ति होने के नाते हरि निवास में भी स्पेशल सर्विस ग्रुप के जवान व अधिकारी उनकी सुरक्षा का जिम्मा संभालते हैं। उमर वहां के स्टाफ के साथ पूरी सहृदयता के साथ पेश आते हैं। कई बार वह उनके साथ हल्का-फुल्का मजाक भी करते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

नवीनतम

Israel Iran Tensions : क्या ईरान पर फिर बरसेगी अमेरिकी मिसाइलें, नेतन्याहू ने ट्रंप पर बनाया हमले का दबाव!

प्रयागराज संगम तट पर विदेशी मेहमानों का डेरा, साइबेरियन पक्षियों की अठखेलियों ने बढ़ाई रौनक, चमकी स्थानीय अर्थव्यवस्था

Mahadev App Case: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने किया गिरफ्तार, रायपुर कोर्ट में पेश

PM मोदी ने मैसूर में देश के पहले LED Dome तारामंडल 'कॉसमॉस' का किया उद्घाटन, युवाओं के लिए खुलेंगे अंतरिक्ष विज्ञान के नए अवसर

Tigri Ganga Mela 2026 : 17 कलाकार और 16 शिक्षण संस्थान सजाएंगे सांस्कृतिक मंच, जानिए कब होंगे खास कार्यक्रम

अगला लेख