suvichar
✕

मौसम अपडेट : उत्तर भारत में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 28 लोगों की मौत

Webdunia
मंगलवार, 14 अगस्त 2018 (00:27 IST)
शिमला/ लखनऊ। देश के उत्तरी इलाकों में भारी बारिश के कारण हुई घटनाओं में हिमाचल प्रदेश में 18 और उत्तरप्रदेश में 9 सहित कम-से-कम 28 लोगों की मौत हो गई। बारिश के कारण पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं देखने को मिलीं जबकि कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।
 
 
उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रूड़की में नहर में गिरने के कारण 4 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। बारिश के कारण नहर का पानी उफान पर था, वहीं एक कच्चे घर की छत गिर जाने के कारण एक महिला जख्मी हो गई।
 
मौसम विभाग ने राज्य के कम से कम 8 जिलों में मंगलवार को भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई है। उसने पर्वतीय इलाकों का दौरा करने वाले पर्यटकों और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने को कहा है।
 
हिमाचल प्रदेश में रविवार से हो रही लगातार बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है जिससे सड़कें बंद हो गई हैं। अधिकारियों ने सैलानियों से अपने कार्यक्रम को पुनर्निधार्रित करने की सलाह दी है। हिमाचल प्रदेश भाजपा के एक नेता ने सोमवार को कहा कि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की 16 अगस्त की राज्य की प्रस्तावित यात्रा रद्द कर दी गई है।
 
शिमला, किन्नौर और कुल्लू जिलों के सभी सरकारी और निजी विद्यालय मंगलवार को बंद रहेंगे। कांगड़ा, मंडी, ऊना और हमीरपुर में अधिकारियों ने सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का आदेश दिया है। राज्य मुख्यालय को प्राप्त सूचना के मुताबिक बारिश से जुड़ी घटनाओं में सोलन में 8, मंडी में 4, हमीरपुर और कांगड़ा जिलों में 2 और बिलासपुर एवं ऊना में 1-1 व्यक्ति के मौत हुई है।
 
एक अधिकारी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने लोगों के हताहत होने और संपत्ति के नुकसान के बाद राहत और बचाव अभियान के लिए 96.50 करोड़ रुपए जारी किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि रविवार रात से बरसात से जुड़ीं घटनाओं में उत्तरप्रदेश के बस्ती से 3, सीतापुर और कन्नौज से 2-2, सोनभद्र और बिजनौर से 1-1 व्यक्ति के मरने की खबर मिली है।
 
केंद्रीय जल आयोग की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि घाघरा नदी बाराबंकी, अयोध्या और तुर्तीपारीन बलिया में जबकि शारदा नदी पालियाकलां में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

नवीनतम

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख