dharma sangrah
✕

नितिन गडकरी ने कहा- जो कहा वो किया, जो किया वो आपके सामने है...

Webdunia
शनिवार, 12 जनवरी 2019 (13:44 IST)
नई दिल्ली। सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पूर्ववर्ती सरकारों की कथनी और करनी में अंतर का आरोप लगाते हुए शनिवार को कहा कि भाजपानीत मोदी सरकार ने जो कहा वो किया और जो किया वह सबके सामने है।


गडकरी ने यहां रामलीला मैदान में पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन राजनीतिक प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि मौजूदा सरकार ने आर्थिक, शैक्षणिक, सुशासन, तकनीक सहित सभी मोर्चों पर देश को आगे बढ़ाने का काम किया है। पहले 50-60 साल में जो नहीं हुआ वह इस सरकार ने साढ़े चार साल में कर दिखाया है।

उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों की कथनी और करनी में अंतर होता था, इस बार ऐसा नहीं है। हमने जो कहा वो किया, जो किया वह आपके सामने है। हमारा काम ही हमारी सरकार की सबसे बड़ी ताकत है।

केंद्रीय मंत्री ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण, जनधन, उज्ज्वला, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, फसल बीमा योजना, सड़क, एक्सप्रेस-वे, जलमार्गों, बंदरगाहों और हवाई अड्डों के निर्माण में तेजी तथा जीएसटी और करदाताओं की संख्या में वृद्धि का जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि जब मोदी सरकार वर्ष 2014 में सत्ता में आई थी उस समय भ्रष्टाचार चरम पर था। भारत की गिनती पांच सबसे कमजोर देशों में होती थी। देश की साख नीचे आई थी। साढ़े चार साल में देश तरक्की की राह पकड़ चुका है। यह दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बन चुका है। सामाजिक और आर्थिक मोर्चों पर बदलाव हुए हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को स्वामी विवेकानंद के सपनों का भारत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं और लोगों से भाजपा को वोट देने की अपील की।

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों की एकजुटता पर कहा कि ये वे दल हैं जो कभी एक-दूसरे की सूरत देखना भी पसंद नहीं करते, आज ये राजनीतिक स्वार्थ के लिए एक साथ आए हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि 'जब भी जी चाहे नई दुनिया बसा लेते हैं लोग, एक चेहरे पे कई चेहरा लगा लेते हैं लोग।'

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

नवीनतम

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

अभी तक की बैठकों में सबसे हटकर होगी गांधीसागर कैबिनेट मीटिंग: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

इंटरनेट यूजर्स के लिए बड़ा खतरा: दुनिया की 178 दिग्गज वेबसाइटों पर साइबर हमला, ऐसे की जा रही थी चोरी

राजीव गांधी की आंखों के बारे में सोनिया गांधी के पिता ने क्‍या कहा था, फिर क्‍या जबाव दिया सोनिया ने?

अगला लेख