sundarkand

Nirbhaya Case: एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष बोलीं, अब निर्भया की आत्मा को शांति मिलेगी

Webdunia
शुक्रवार, 20 मार्च 2020 (08:54 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि आखिरकार न्याय मिलने के बाद निर्भया की आत्मा को शांति मिली होगी और उम्मीद है कि सामूहिक दुष्कर्म तथा हत्या के इस बर्बर मामले के चारों दोषियों की फांसी दूसरों को ऐसा अपराध करने से रोकने का काम करेगी।
ALSO READ: Nirbhaya Justice : स्वाति मालीवाल बोलीं- निर्भया के दोषियों की फांसी देश की जीत
रेखा शर्मा ने कहा कि इस मामले ने कानून प्रणाली में कमियों को उजागर किया जिसका चारों दोषियों ने फायदा उठाया।
 
एनसीडब्ल्यू की प्रमुख रेखा शर्मा ने ट्वीट किया कि उम्मीद है कि न्याय मिलने के बाद निर्भया की आत्मा को आखिरकार शांति मिली होगी। लंबी कानूनी लड़ाई के बाद उसके माता-पिता ने अपनी बेटी के लिए न्याय की लड़ाई जीत ली। चारों लोगों को एक युवा मेडिकल छात्रा पर बर्बर अपराध के लिए अंतत: दोषी ठहराया गया और आज शुक्रवार सुबह फांसी दी गई।
 
उन्होंने कहा कि इस मामले ने हमें कानून प्रणाली में खामियों को भी दिखाया जिसका चारों दोषियों ने फायदा उठाया। आज जब हम जानते हैं कि आखिरकार दोषियों को फांसी दी गई तो मैं उम्मीद करती हूं कि यह दूसरे लोगों को अपराध के लिए रोकने का काम करेगा और भविष्य में किसी मामले में न्याय देने के लिए इतना लंबा वक्त नहीं लगना चाहिए।
 
शर्मा ने कहा कि इतने सालों में आशादेवी (निर्भया की मां) ने अपनी बेटी को न्याय दिलाने की लड़ाई में कभी उम्मीद नहीं खोई। अंतत: निर्भया को न्याय मिला, यह उसके माता-पिता और हम सबके लिए लंबा दुखदायी इंतजार रहा। न्याय प्रणाली को लेकर हमारे मन में चल रहा संशय दूर हो गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

नवीनतम

फैलते BRICS की एकजुटता की परीक्षा

CJP नेताओं की बढ़ी मुश्किल, हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस, BJP नेता गौरव भाटिया ने मांगा 2 करोड़ का हर्जाना

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM धामी ने किया युवाओं से संवाद

नॉनवेज पर धीरेंद्र शास्त्री के बयान से सुलगा बंगाल: दुर्गा पूजा में मछली-मटन परंपरा है या 'पाखंड'? बैकफुट पर आई BJP

एमपी के मंत्रियों पर चढ़ा 80 के दशक का खुमार, विजयवर्गीय से लेकर, सिलावट तक, ऐसे रेट्रो लुक में ले रहे तस्‍वीरें

अगला लेख