नीना सिंह CISF प्रमुख बनने वालीं पहली महिला, अनीश दयाल को CRPF की कमान

Webdunia
शुक्रवार, 29 दिसंबर 2023 (09:28 IST)
नई दिल्ली। मणिपुर-कैडर के 3 आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया। नीना सिंह केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की पहली महिला प्रमुख बनीं, खुफिया ब्यूरो के अधिकारी राहुल रसगोत्रा को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) का प्रभार मिला और अनीश दयाल सिंह को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का महानिदेशक बनाया गया।
 
नीना सिंह वर्तमान में सीआईएसएफ की विशेष महानिदेशक हैं। सीआईएसएफ के पास पूरे देश में हवाई अड्डों, दिल्ली मेट्रो, सरकारी भवनों और रणनीतिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है।
 
सिंह को मणिपुर-कैडर अधिकारी के रूप में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में शामिल किया गया था, लेकिन बाद में वह राजस्थान कैडर में चली गईं। वर्ष 1989 बैच की आईपीएस अधिकारी नीना सिंह इस साल 31 अगस्त को शीलवर्धन सिंह की सेवानिवृत्ति के बाद से सीआईएसएफ महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाल रही हैं।
 
कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में कहा गया है कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने 31 जुलाई, 2024 तक यानी सेवानिवृत्ति की तारीख तक, सीआईएसएफ के महानिदेशक के रूप में नीना सिंह की नियुक्ति को मंजूरी दी है।
 
वर्ष 1988 बैच के मणिपुर-कैडर के आईपीएस अधिकारी अनीश दयाल सिंह को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का महानिदेशक बनाया गया है। वह पिछले कुछ हफ्तों से भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) का नेतृत्व करने के अलावा अतिरिक्त प्रभार के रूप में यह पद संभाल रहे हैं। वह 31 दिसंबर, 2024 को अपनी सेवानिवृत्ति तक सीआरपीएफ के प्रमुख बने रहेंगे।
 
मणिपुर कैडर के 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी रसगोत्रा को आईटीबीपी के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया। आदेश में कहा गया है कि उन्हें 30 सितंबर, 2025 यानी उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख तक इस पद पर नियुक्त किया गया है।
 
गुजरात कैडर के 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी विवेक श्रीवास्तव अग्निशमन सेवा, नागरिक सुरक्षा और होम गार्ड के महानिदेशक होंगे। आदेश में कहा गया है कि उन्हें 30 जून, 2025 यानी उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख तक इस पद पर नियुक्त किया गया है। श्रीवास्तव फिलहाल आईबी में विशेष निदेशक हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सिर्फ कड़े कानून से न्यायपूर्ण समाज नहीं बनता, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने क्‍यों कहा ऐसा...

वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की होड़, ट्रेन के आगे पटरी पर गिरीं BJP विधायक, वीडियो वायरल

Mini Moon की क्या है Mystery, 2 चंद्रमाओं पर क्यों है दुनियाभर की नजरें, क्या भारत में दिखाई देगा

हत्या की नाकाम कोशिश के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- कभी नहीं झुकूंगा, अमेरिकावासियों के लिए लड़ना जारी रखूंगा

क्या फाइनल हो गया दिल्ली के नए CM का नाम, AAP विधायकों की बैठक में हो सकता है ऐलान

सभी देखें

नवीनतम

श्री नरेन्द्र मोदी के रूप में विशाल भारत को मिला विश्वदृष्टि-सम्पन्न नेतृत्व: डॉ. मोहन यादव

डॉक्टरों की 99 प्रतिशत मांगें मान लीं, पुलिस आयुक्त को हटाया जाएगा, बैठक के बाद बोलीं ममता बनर्जी

J&K Election : जम्मू कश्मीर में कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, जनता से किए कई वादे...

J&K Election : चुनाव मैदान में उतरे 908 उम्मीदवारों में से 40 फीसदी निर्दलीय

सिर्फ कड़े कानून से न्यायपूर्ण समाज नहीं बनता, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने क्‍यों कहा ऐसा...

अगला लेख
More