अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कल, मैसूरु में मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे मोदी

Webdunia
सोमवार, 20 जून 2022 (22:08 IST)
नई दिल्ली। आयुष मंत्रालय और कर्नाटक सरकार मैसूरु के मैसूरु पैलेस में प्रांगण में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15,000 से अधिक प्रतिभागियों के साथ योग करेंगे। आयुष मंत्रालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार भारत और दुनियाभर में 25 करोड़ से अधिक लोग अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इस वर्ष के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के 8वें संस्करण का विषय 'मानवता के लिए योग' है।

ALSO READ: International Yoga Day : केंद्रीय मंत्री मुरलीधरन करेंगे केरल में योग दिवस समारोहों की अगुवाई, देशभर के 75 ऐतिहासिक स्थानों पर होगा आयोजन
 
आयुष मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार मैसूर में मुख्य समारोह में कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज एस बोम्मई, केंद्रीय आयुष, पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और आयुष मंत्रालय तथा कर्नाटक सरकार के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी शामिल होंगे।
 
सोनोवाल ने कहा कि महामारी के 2 वर्षों के बाद अब हम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को ऑफलाइन मोड में मना रहे हैं। 100 दिनों, 100 संगठनों, 100 शहरों के अभियान के माध्यम से जो उत्साह और उमंग पैदा हुआ है, वह न केवल भारत में बल्कि दुनियाभर में रिकॉर्ड भागीदारी की दिशा में आगे ले जाएगा। हम सभी को यह महसूस करना चाहिए कि यह माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी के अनुकरणीय और निरंतर प्रयासों के कारण ही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस और योग के विज्ञान को दुनियाभर में मान्यता मिली है।

ALSO READ: विश्व योग दिवस पर कर सकते हैं 10 बहुत सरल आसन
 
इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2022 में भारत में 75 प्रतिष्ठित स्थानों पर केंद्रीय कैबिनेट मंत्रियों द्वारा 'गार्जियन रिंग', योग प्रदर्शन और मैसूरु दशहरा मैदान, मैसूरु में एक विशेष डिजिटल योग तथा स्थैतिक प्रदर्शनी में कई पहल को पहली बार देखा जाएगा।
 
गार्जियन रिंग कार्यक्रम में योग प्रदर्शन का सीधा प्रसारण तब किया जाएगा, जब लोग सूर्य के उदय के साथ-साथ 16 अलग-अलग समय क्षेत्रों में योग करेंगे। यह पूर्व में फिजी से शुरू होकर पश्चिम की ओर बढ़ेगा और सैन फ्रांसिस्को में समाप्त होगा। इसका सीधा प्रसारण डीडी इंडिया पर सबेरे 3 से रात 10 बजे तक (भारतीय समयानुसार) किया जाएगा।
 
आजादी का अमृत महोत्सव के एक हिस्से के रूप में, योग प्रदर्शन और समारोह पूरे भारत में 75 प्रतिष्ठित स्थलों पर आयोजित होंगे। भारत सरकार के केंद्रीय और राज्य मंत्री 75 स्थानों पर आयोजित योग प्रदर्शन में भाग लेंगे। डिजिटल योग प्रदर्शनी योग के इतिहास और ज्ञान को प्रदर्शित करने के लिए आभासी वास्तविकता (वीआर) जैसी नवीनतम तकनीकों का प्रदर्शन करेगी। स्थैतिक प्रदर्शनी में 146 स्टॉल हैं जिन्हें कर्नाटक सरकार और भारत सरकार के अंतर्गत योग संस्थानों, आयुष संस्थानों द्वारा लगाया गया है। यह आशा की जाती है कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2022 समारोह में दुनियाभर के 25 करोड़ लोग भाग लेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

WhatsApp, Telegram और Snapchat पर देती थी खुफिया जानकारी, पाकिस्तान के लिए जासूस बनी ज्योति मल्होत्रा के बारे में खौफनाक खुलासे

सैन्य कार्रवाई की शुरुआत में पाकिस्तान को सूचित करना अपराध : राहुल गांधी

Pakistan पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, जो दुस्साहस करेगा, भारत उसे सबक सिखाएगा

कौन हैं ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित स्वामी रामभद्राचार्य, राम जन्मभूमि फैसले में निभाई निर्णायक भूमिका

शहबाज शरीफ के जहरीले बोल, कहा- करारा जवाब देंगे, पाक सेना ने रचा इतिहास

सभी देखें

नवीनतम

हिमाचल में साइबर हैकरों ने की 11.55 करोड़ की ठगी, सहकारी बैंक के सर्वर को हैक कर निकाले रुपए

बांग्लादेश को भारत ने दिया जोर का झटका, इन वस्तुओं के आयात पर लगाया प्रतिबंध

UP : बिजली के तारों में फंसा बिजली विभाग का लाइनमैन, फायर ब्रिगेड ने हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से नीचे उतारा

असदुद्दीन ओवैसी ने मंत्री विजय शाह पर साधा निशाना, बोले- आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए गिरफ्तार किया जाना चाहिए

शक्ति हो तो प्रेम की भाषा भी सुनती है दुनिया : मोहन भागवत

अगला लेख