suvichar

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को खतरा, सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश

Webdunia
सोमवार, 11 जून 2018 (18:50 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जान को खतरे के मद्देनजर केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथसिंह ने उनकी सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं। 
 
गृह मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार सिंह ने सोमवार को यहां एक उच्च स्तरीय बैठक में प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के बाद ये निर्देश दिए। गृहमंत्री ने सुरक्षा एजेन्सियों को निर्देश दिया कि वे सभी संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर प्रधानमंत्री की सुरक्षा को पुख्ता बनाने के सभी जरूरी उपाय करे।
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, केन्द्रीय गृह सचिव राजीव गौबा और खुफिया ब्यूरो के निदेशक ने बैठक में हिस्सा लिया। सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्रालय को महाराष्ट्र पुलिस से एक रिपोर्ट मिली थी जिसमें माओवादी संगठनों से संबंध रखने वाले कुछ लोगों के बीच बातचीत का जिक्र है। इस बातचीत में प्रधानमंत्री को निशाना बनाए जाने की बात कही। 
 
उल्लेखनीय है कि पुलिस ने पुणे के भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों के पास से ऐसे दस्तावेज मिले हैं जिनमें कथित रूप से प्रधानमंत्री को निशाना बनाए की बात कही गई है। (वार्ता)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

मुंबई तट के पास 3 संदिग्ध तेल टैंकर जब्त, ईरान ने कहा—हमारा कोई संबंध नहीं

MP बजट से पहले वित्तमंत्री ने दी खुशखबरी, जानें बजट में किसे मिलेगी सौगात, आज आएगा आर्थिक सर्वेक्षण

LIVE: मैंक्रो का मुंबई एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत, क्या बोले पीएम मोदी?

जिनेवा में US–Iran परमाणु वार्ता, ट्रंप की ईरान को धमकी– समझौता नहीं तो अंजाम भुगतना होगा

भारत में एक आम आदमी को कितना महंगा पड़ता है कैंसर का इलाज

अगला लेख