कचरे की आड़ में मोदी का विरोधियों पर निशाना

Webdunia
सोमवार, 12 मार्च 2018 (19:49 IST)
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छता अभियान के लिए आयोजित कचरा महोत्सव को सफाई का एक अच्छा प्रयोग बताते हुए सोमवार को कहा कि उन्हें पसंद नहीं करने वाले लोग अब कचरे को लेकर ही उनकी आलोचना करेंगे।


मोदी ने यहां एक समारोह में कहा कि जो लोग मुझे पसन्द नहीं करते वह तो अब कहेंगे कि मोदी को कुछ नहीं मिला तो कचरे पर ही काम करना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि 'कचरा महोत्सव' में कचरे को लेकर छोटी-छोटी प्रदर्शनी लगी है। खाली डिब्बों से म्यूजिकल इन्स्ट्रूमेंट बनाए गए हैं। इससे साफ है कि खराब से खराब चीज का अच्छा उपयोग हो सकता है।

उन्होंने कहा कि कचरे के उपयोग से दो फायदे हैं, एक तो सफाई रहेगी, दूसरे उसका सकारात्मक उपयोग हो जाएगा। दुनिया के लोगों को वाराणसी आने के लिए मजबूर करना होगा। इसे स्वच्छता से काफी मदद मिलेगी। दुनिया के लोगों को यहां आने के लिए प्रेरित करना होगा। साफ-सफाई के लिए छह सौ करोड़ रुपए की लागत से ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जा रहा है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor के दौरान POK पर कब्जा क्यों नहीं किया, प्रधानमंत्री मोदी से किसने किया यह सवाल

कर्नाटक में 18 भाजपा विधायकों का निलंबन हुआ रद्द, विधानसभा अध्यक्ष खादर ने दी यह नसीहत

हिंदू मजबूत होंगे तभी दुनिया में... RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कहा ऐसा

भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, जापान को पछाड़ा, प्रति व्यक्ति आय में हुई बढ़ोतरी

पहलगाम हमले पर भाजपा सांसद जांगड़ा के बयान पर बवाल, क्या है कांग्रेस की मोदी से मांग

सभी देखें

नवीनतम

बांग्लादेश: क्या मोहम्मद यूनुस छोड़ देंगे पद?

Weather Update: केरल में मानसून हुआ एक्टिव, यूपी बिहार से लेकर दिल्ली तक वर्षा की संभावना

LIVE: देश में कोरोना की आहट, महाराष्ट्र में 43 नए मामले, मिस वर्ल्ड कॉम्पिटिशन छोड़कर गई मिस इंग्लैंड, लगाए गंभीर आरोप

पूरा पागल हो गया है, रूस के राष्ट्रपति पुतिन पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, जेलेंस्की पर भी हमला

नीति आयोग की बैठक में नहीं शामिल हुए CM नीतीश, तेजस्वी यादव ने किया ऐसा कटाक्ष

अगला लेख