Hanuman Chalisa

नरेन्द्र मोदी की नसीहत, बेटों पर भी नजर रखें

Webdunia
मंगलवार, 24 अप्रैल 2018 (16:29 IST)
0
रामनगर (मंडला)। देश में महिलाओं और मासूम बालिकाओं से जुड़े अपराधों के बढ़ने के परिप्रेक्ष्य में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्यापक सामाजिक आंदोलन शुरू करने की जरूरत बताते हुए कहा कि सामान्यत: परिवारों में बेटियों पर तो नजर रखी जाती है, लेकिन यदि बेटों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जाए, तो इस तरह के अपराध आसानी से रोके जा सकते हैं।
 
मोदी ने मध्यप्रदेश के आदिवासी बहुल मंडला जिले की रामनगर ग्राम पंचायत में पंचायती राज दिवस के मौके पर आयोजित सभा को संबोधित किया। यह संबोधन देश की सभी लगभग दो लाख 44 हजार पंचायतों में सजीव प्रसारण के जरिए पहुंचाया गया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और केंद्रीय पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर भी मौजूद थे।
 
मोदी के पहले मुख्यमंत्री चौहान ने सभा में संबोधन के दौरान दुष्कर्मी को फांसी की सजा संबंधी केंद्र सरकार के फैसले के बारे में बताया था। उसका जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि जब चौहान निर्णय के बारे में बता रहे थे, सभा में मौजूद सभी लोगों ने तालियों से निर्णय का स्वागत किया। यह इस बात का प्रमाण है कि दिल्ली की सरकार आम लोगों के दिलों की आवाज पर निर्णय लेती है।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि लेकिन महिलाओं पर अपराध रोकने के लिए जरूरी है कि परिवार के लोग लड़कों की गतिविधियों पर भी नजर रखें। लड़के गलत राह पर जाएं, तो उन्हें ऐसा करने से रोका जाए। लड़कियों को तो रोका जाता है, लेकिन बेटों को भी गलत राह पर जाने से रोका जाए। इससे राक्षसी प्रवृत्ति को पनपने से रोका जा सकता है। बेटों को भी जिम्मेदारी सिखाना जरूरी है। यह सामाजिक सोच बदलने की जरूरत है और इसके लिए व्यापक सामाजिक आंदोलन शुरू करने की जरूरत है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

टैरिफ की आड़ में Donald Trump की 'बिजनेस डील', दूसरे कार्यकाल में कैसे कमाए 12,800 करोड़ रुपए, Pakistan में भी लगाया पैसा

एक क्लिक और आपका बैंक खाता खाली, कहीं आपको तो नहीं आया Parivahan विभाग के नाम पर मैसेज, घबराएं नहीं

What is Board of Peace : डोनाल्ड ट्रंप का बोर्ड ऑफ पीस क्या है, पाकिस्तान भी बना मेंबर, PM मोदी और पुतिन समेत 60 देशों को न्योता, किसने स्वीकारा और किसने ठुकराया?

Digital Arrest से बचाएगा UPI 'किल स्विच', अब एक बटन दबाते ही फ्रीज होगा बैंक खाता, सरकार की बड़ी तैयारी

शंकराचार्य विवाद के बीच गरजे CM योगी, किसे बताया कालनेमि, कौन था यह मायावी राक्षस?

सभी देखें

नवीनतम

कश्मीर में भारी बर्फबारी के बाद वैष्णोदेवी यात्रा रोकी, बर्फ के लिए कश्मीरियों की दुआ हुई कबूल

ऑटो वाले भैया का 'मौन व्रत', यात्रियों की बक-बक से तंग आकर ड्राइवर ने सीट पर लिखवाया ऐसा मैसेज

Ujjain Violence : उज्जैन के तराना में जुमे की नमाज के बाद दो पक्षों में हिंसा, तोड़फोड़, आगजनी, पत्थरबाजी

बंदर ने नवजात बच्‍ची को कुएं में फेंका फिर ऐसे हुआ चमत्‍कार और बची जान

ब्रजभूमि में बसंत की बयार संग कृष्ण भक्ति में रंगी होली की शुरुआत

अगला लेख