Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
फिल्म इंडस्ट्री कास्टिंग काउच को लेकर हमेशा निशाने पर रहती है। यहां पर कई लड़की यौन शोषण का शिकार होती हैं। उन्हें इसके बदले काम मिलता है। हाल ही में दक्षिण भारतीय अभिनेत्री ने इसी तरह के सनसनीखेज आरोप लगाए थे।
बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का कहना है कि कास्टिंग काउच को लेकर फिल्म इंडस्ट्री कुछ ज्यादा ही बदनाम है। ऐसा सभी क्षेत्रों में होता है। सरकारी विभागों में भी होता है।
वे कहती हैं कि कम से कम फिल्म इंडस्ट्री में रेप कर छोड़ा तो नहीं जाता है। रोटी भी दी जाती है। सरोज के अनुसार ये लड़की की मर्जी पर निर्भर करता है। यदि वह इंकार कर दे तो कोई उसे हाथ नहीं लगा सकता। यदि आप में प्रतिभा है तो ऐसा करने की कोई जरूरत नहीं है।
सरोज के अनुसार यह सब बाबा आदम के जमाने से चला आ रहा है। सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री को बुरा नहीं बोलना चाहिए। यह हमारे लिए सब कुछ है। रोटी कमाने का जरिया है।
जाहिर सी बात है कि फिल्म इंडस्ट्री में कोई लड़की तभी शोषण का शिकार होती है जब उसकी मर्जी हो।