Daily Horoscope
✕

तीन तलाक को लेकर मोदी की विपक्षियों से अपील

Webdunia
सोमवार, 29 जनवरी 2018 (11:49 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को सभी राजनीतिक दलों से ‘विनम्र आग्रह’ किया कि वे एक बार में तीन तलाक संबंधी विधेयक को पारित कराने में मदद करें। उन्होंने यह भी कहा कि इस विधेयक का पारित होना मुस्लिम महिलाओं के लिए नववर्ष का उपहार होगा।
 
 
मोदी ने संसद भवन के बाहर संवाददाताओं से कहा कि उनकी सरकार के प्रयासों और लोगों की आकांक्षाओं के बावजूद पिछले सत्र में तीन तलाक विधेयक पारित नहीं हो सका। यद्यपि इस मुद्दे पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए थी, क्योंकि यह मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों से संबंधित है, लेकिन यह विधेयक पारित नहीं किया जा सका।
 
मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक-2017 संसद के पिछले शीतकालीन सत्र में पारित हो गया था और फिलहाल यह राज्यसभा में लंबित है। कई विपक्षी दल इसे प्रवर समिति के पास भेजने की मांग कर रहे हैं। बजट सत्र की शुरुआत सोमवार को हुई है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

नवीनतम

रूस ने बेचा 6200 किलो सोना, मार्केट में मचा हड़कंप

अयोध्या में दीपोत्सव 2026 की भव्य तैयारियां! CM योगी के निर्देश पर दुल्हन की तरह सजाया जा रहा रामपथ और धर्मपथ

उत्तराखंड में हिमालय के नीचे थ्रस्ट फॉल्ट लॉक, आ सकता है 8.1 तीव्रता का बड़ा भूकंप?

LIVE: यमुना नदी में दूसरे दिन भी दिखा जहरीला झाग, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ गिरफ्तार

Top News 24 October : तिब्बत में फिर भूकंप, फ्रांस में प्रदर्शन, भारत-चीन तनाव पर क्या बोला विदेश मंत्रालय?

अगला लेख