फॉर्च्यून टॉप 100 की सूची में मस्क पहले, मुकेश अंबानी 12वें स्थान पर

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 14 नवंबर 2024 (14:07 IST)
Fortune 100 list 2024: दुनिया के टॉप बिजनेसमैन की सूची में मस्क पहले स्थान पर, मुकेश अंबानी 12वें पायदान पर फॉर्च्यून ने दुनिया के 100 पॉवरफुल बिजनेसमैन की सूची में भारत के शीर्ष उद्योगपति मुकेश अंबानी को भी शामिल किया है। इस सूची में पहले नंबर एलन मस्क हैं, जबकि अंबानी सूची में 12वें स्थान पर हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ट ट्रंप की जीत के बाद टेस्ला, स्पेस एक्स और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के मालिक काफी सुर्खियों में आए हैं। मस्क की नेटवर्थ 319 अरब डॉलर है। ट्रंप ने उन्हें डीओजीई की कमान भी सौंपी है। ALSO READ: एलन मस्क की Starlink पर उठाए सवाल, जानिए किसने लगाए यह गंभीर आरोप
 
रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी को इस सूची में 12वें स्थान पर शामिल किया गया है। माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ भारतीय मूल के सत्या नडेला इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। गूगल के सीईओ भारतीय मूल के ही सुंदर पिचाई को 10वें स्थान पर रखा गया है। जेनसन हुआंग दूसरे स्थान पर हैं, जबकि दिग्गज उद्योगपति वॉरेन बफेट चौथे स्थान पर हैं। हुआंग AI चिप बनाने वाली कंपनी एनवीडिया के सीईओ हैं। इनके अलावा टिम कुक छठे, मार्क जुकरबर्ग 7वें और जेफ बेजोस 11वें स्थान पर हैं। बिल गेट्‍स इस सूची में 22वें स्थान पर हैं। ALSO READ: ट्रंप ने मस्क को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, विवेक रामास्वामी को भी मिला अहम पद
 
इनके अलावा एडोब के सीईओ शांतनु नायर 52वें नंबर पर हैं। यूट्यूब के सीईओ नील मोहन 69वें स्थान पर हैं, जबकि भारतीय मूल के ही विनोद खोसला 74वें स्थान पर हैं। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Pok पर हमला कोई रोक नहीं सकता, आतंकी ट्रेनिंग कैंप तबाह करने का भारतीय सेना का प्लान तैयार, LoC पर खौफ

मोदी सरकार के मुरीद हुए राहुल गांधी, जातीय जनगणना के फैसले पर क्या बोले

बिहार चुनाव से पहले मोदी सरकार का बड़ा दांव, कराएगी जाति जनगणना, वैष्णव बोले- कांग्रेस ने फायदे के लिए किया सर्वे

786 पाकिस्तानी भारत से गए, 1465 भारतीय पाकिस्तान से स्वदेश लौटे

हिंदू हो या मुसलमान और मेरे सामने पति को मार दिया, राहुल से लिपटकर रो पड़ीं मृतक की पत्नी

सभी देखें

नवीनतम

Delhi : प्रसिद्ध हाट बाजार में भीषण आग, कई स्टॉल जलकर खाक

डर से सहमे पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ, बोले- संघर्ष बढ़ता ही जा रहा है...

गुजरात में एक ही परिवार के 6 सदस्य नदी में डूबे

Pahalgam Terror Attack : भारत ने पाकिस्तान के लिए बंद किया अपना एयरस्पेस, जानिए क्या पड़ेगा असर

कांग्रेस हमेशा से जाति जनगणना का विरोध करती रही : शिवराज चौहान

अगला लेख