मुकेश अंबानी दुनिया के सातवें सबसे बड़े धनकुबेर

Webdunia
शनिवार, 11 जुलाई 2020 (00:45 IST)
नई दिल्ली। एशिया के सबसे अमीर रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने अपनी जिंदगी में शुक्रवार को एक नया अध्याय जोड़ते हुए विश्व का सातवां सबसे बड़ा धनकुबेर का तमगा हासिल किया। अंबानी की नेट वर्थ 2 अरब डॉलर बढ़कर 70.10 अरब डॉलर पर पहुंच गई है।
 
फोर्ब्स रियल टाइम बिलिनेयर रैंकिंग्स के अनुसार अंबानी ने दिग्गज निवेशक बर्कशायर हैथवे के वॉरेन बफेट (Warren Buffet), गूगल के लैरी पेज और सर्जी ब्रिन को पीछे छोड़ दिया है। विश्व के सबसे 10 अमीरों की सूची में शामिल अंबानी एशिया से एकमात्र व्यक्ति हैं। 
 
फोर्ब्स के अनुसार अंबानी की कुल संपत्ति 70.10 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। 20 दिन पहले 20 जून को अंबानी नौंवे स्थान पर थे। इसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में रिकॉर्ड तोड़ तेजी से अंबानी की संपत्ति में 5.4 अरब डॉलर की बढोतरी हुई। 20 जून को अंबानी की कुल संपत्ति 64.5 अरब डॉलर थी। यही नहीं, भारतीय कंपनी जगत में रिलायंस ने इसी सप्ताह 12 लाख करोड़ रुपए का भी इतिहास लिखा। 
 
फोर्ब्स रियल टाइम बिलिनेयर रैंकिंग्स में संपत्ति का आंकलन शेयर की कीमत के आधार पर तय किया जाता है। यह 2.95 प्रतिशत अर्थात 53.90 रुपए बढ़कर 1878.50 रुपए पर पहुंच गया। 
 
फोर्ब्स की आज की 10 सबसे बड़े धनकुबेर की सूची में जैफ बेजोस 188.2 अरब डॉलर के साथ पहले नंबर पर हैं। दूसरे नंबर पर बिल गेट्‍स 110.70 अरब डॉलर, बर्नाड ऑर्नोल्ट फैमेली तीसरे नंबर पर (108.8 अरब डॉलर), मार्क जुकरबर्ग चौथे नंबर पर (90 अरब डॉलर), स्टीव बॉल्मर पांचवें नंबर पर (74.5 अरब डॉलर), लैरी एलिसन छठे नंबर पर (73.4 अरब डॉलर), मुकेश अंबानी सातवें नंबर पर (70.10 अरब डॉलर) है। इसके बाद वॉरेन बफेट, उसके बाद लैरी पेज और सर्जी ब्रिन हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Lebanon Pagers Blast News : लेबनान में दुनिया का सबसे बड़ा पेजर ब्लास्ट, अब तक 8 की मौत, 2,750 घायल

Atishi Marlena: भोपाल के बैरसिया में खेती भी कर चुकी हैं आतिशी मर्लेना

मनोज जरांगे ने फिर भरी हुंकार, शुरू किया मराठा आरक्षण के लिए अनिश्चितकालीन अनशन

Waqf Amendment Bill: वक्फ विधेयक आने दिनों में संसद में पारित होगा, अमित शाह ने दिया बड़ा बयान

स्वाति मालीवाल का खुलासा, क्या है अफजल गुरु से आतिशी के परिवार का कनेक्शन?

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका यात्रा के दौरान ट्रंप से मिलेंगे मोदी

मणिपुर में जिरीबाम में फिर भड़की हिंसा, मेइती गांव में संदिग्ध उग्रवादियों का हमला

वन नेशन-वन इलेक्शन पर मोदी सरकार की राह कितनी आसान?

Petrol Diesel Prices: क्रूड ऑइल के भावों में हल्की तेजी, जानें क्या हैं पेट्रोल डीजल के ताजा दाम

जम्मू कश्मीर में पहले चरण का मतदान, 24 सीटों पर दिखा वोटर्स का उत्साह, किसकी नैया होगी पार?

अगला लेख
More