दिल्ली मेट्रो में 1900 से ज्यादा यात्रियों पर जुर्माना, जानिए क्‍या है मामला...

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 11 जुलाई 2024 (18:23 IST)
More than 1900 passengers fined in Delhi Metro : दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने महिलाओं के लिए आरक्षित डिब्बों में घुस जाने पर 1900 से अधिक पुरुष यात्रियों पर जुर्माना लगाया है। इस संबंध में आधिकारिक आंकड़ा जारी किया गया है। महिलाओं के लिए आरक्षित डिब्बे में प्रवेश करने पर पुरूष यात्री पर 250 रुपए का जुर्माना लगाया जाता है।
 
पुरुष यात्री पर 250 रुपए जुर्माना : डीएमआरसी अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं के लिए आरक्षित डिब्बे में प्रवेश करने पर पुरुष यात्री पर 250 रुपए का जुर्माना लगाया जाता है। आंकड़े से पता चलता है कि इस साल जनवरी और जून के बीच डीएमआरसी ने महिलाओं के लिए आरक्षित डिब्बों में घुस जाने पर 1906 पुरुष यात्रियों पर जुर्माना लगाया।
ALSO READ: दिल्ली मेट्रो में होली खेल रही महिलाओं का वीडियो वायरल, एक्शन में DMRC
मई में सबसे अधिक 443 चालान काटे गए, जबकि अप्रैल में 419, फरवरी में 408, मार्च में 270, जनवरी में 245 और जून में 120 चालान काटे गए। डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने कहा, दिल्ली मेट्रो महिलाओं के लिए आरक्षित डिब्बे में घुस जाने वाले पुरुष यात्रियों पर नियमित रूप से जुर्माना लगाती है। इसके अलावा इस मुद्दे पर पुरुष यात्रियों को संवेदनशील बनाने के लिए कई जागरूकता पहल भी की जाती हैं।
 
पहला डिब्बा महिलाओं के लिए आरक्षित : दयाल ने कहा, इस संबंध में समय-समय पर ट्रेनों के अंदर घोषणाएं की जाती हैं तथा आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर अभियान चलाए जाते हैं। ऐसी घटनाएं रोकने के लिए डीएमआरसी द्वारा विशेष अभियान भी चलाए जाते हैं। दिल्ली मेट्रो में पहला डिब्बा महिलाओं के लिए आरक्षित होता है। डीएमआरसी ने कहा कि प्लेटफार्म पर यह दर्शाने के लिए साइनबोर्ड भी लगे होते हैं कि यह आरक्षित डिब्बा आमतौर पर कहां रूकता है।
 
मेट्रो की 12 लाइनों पर डीएमआरसी के 288 स्टेशन : डीएमआरसी ने कहा कि महिला डिब्बे में सफर कर रहे यात्रियों का पता लगाने के लिए त्वरित कार्रवाई दल तैनात किए गए हैं तथा विशेष अभियान चलाए जाते हैं। उनके अनुसार, हर डिब्बे में महिलाओं के लिए आरक्षित सीटें होती हैं। दिल्ली मेट्रो की 12 लाइनों पर डीएमआरसी के 288 स्टेशन हैं जिनमें नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्वा लाइन और रैपीड मेट्रो गुरुग्राम शामिल हैं। दिल्ली मेट्रो के नेटवर्क की कुल लंबाई 393 किलोमीटर है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

इंडिया का नाम बदलकर भारत किया जाए, दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका

क्‍या UP की शहजादी को होगी फांसी, UAE की जेल में है बंद, भारतीय दूतावास रख रहा नजर

महाकुंभ के विरोधियों को CM योगी ने दिया यह करारा जवाब

ज्ञानेश कुमार होंगे अगले मुख्य चुनाव आयुक्त, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

अगला लेख
More