dharma sangrah
✕

Samsung के 2 फोल्डेबल स्मार्टफोन की धांसू इंट्री, जानिए क्या है कीमत और फीचर्स

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 11 जुलाई 2024 (18:22 IST)
Samsung Galaxy Z Fold 6 Launched : सैमसंग ने अपने दो फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6  को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपने सालाना इवेंट Samsung unpacked July 2024 में इस डिवाइस को लॉन्च किया है। इसके अलावा गैलेक्सी फ्लिप, Galaxy Watch 7 और Galaxy Watch 7 Ultra को भी लॉन्च किया है। Samsung Galaxy Z Fold 6 में AI फीचर्स मिलेंगे। 
 
क्या है कीमत : Samsung Galaxy Z Fold 6 की कीमत 12 जीबी रैम और 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाले बेस मॉडल के लिए 1,899 डॉलर (लगभग 1,58,600 रुपये) से शुरू होती है, जबकि ग्राहक 512 जीबी और 1 टीबी स्टोरेज वेरिएंट भी खरीद सकते हैं, जिनकी कीमत क्रमशः 2,019 डॉलर (लगभग 1,68,600 रुपए) और 2,259 डॉलर (लगभग 1,88,700 रुपए) रखी गई है।
क्या हैं फीचर्स : इस स्मार्टफोन में आपको 7 साल के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट मिलेगा। स्मार्टफोन की फ्रंट डिस्प्ले 7.6 इंच, डायनामिक AMOLED 2X, फोल्डेबल, डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट देती है। स्मार्टफोन में आपको 6.1 इंच, Super AMOLED डिस्प्ले मिलती है जो 120Hz रिफ्रेश रेट देती है। स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 जेनरेशन 3 चिपसेट से लैस है। इसमें आपको 12GB रैम, 256GB, 512GB, 1TB स्टोरेज ऑप्शन मिल रहे है। स्मार्टफोन में आपको 4400mAh की बैटरी मिल रही है।

इसके अलावा इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। स्मार्टफोन में प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड, और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में आपको 10 मेगापिक्सल का कैमरा अंदर वाली डिस्प्ले पर मिल रहा है।

इसके कवर पर आपको 4 मेगापिक्सल का कैमरा मिल रहा है। स्मार्टफोन में आपको प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में आपको 10 मेगापिक्सल का कैमरा अंदर वाली डिस्प्ले पर मिल रहा है। इसके कवर पर आपको 4 मेगापिक्सल का कैमरा मिल रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

नवीनतम

जेनसन हुआंग: कैसे एनवीडिया ने अपना रॉकस्टार सीईओ खो दिया

Top News 14 November: छठ का खरना, असम में भीषण सड़क हादसा, अमेरिका में थमी उड़ानें और माइक्रोसॉफ्ट की माफी

अमेरिका में तकनीकी खराबी से घंटों ठप रहा हवाई यातायात, FAA ने लगाया 'ग्राउंड स्टॉप', हजारों यात्री परेशान

4 पालतू कुत्तों को विदा करते हुए भावुक हुए अभिनेता शरद कपूर, वायरल वीडियो ने फैंस को किया परेशान

Israel Iran Tensions : क्या ईरान पर फिर बरसेगी अमेरिकी मिसाइलें, नेतन्याहू ने ट्रंप पर बनाया हमले का दबाव!

अगला लेख