Hanuman Chalisa

मानसून अपडेट! बंगाल, राजस्थान, गुजरात में भारी बारिश के आसार

Webdunia
रविवार, 23 जुलाई 2017 (10:05 IST)
पुणे। पश्चिम बंगाल, राजस्थान और गुजरात में अगले 24 घंटे के दौरान अलग-अलग स्थानों में भारी बारिश और कुछ स्थानों पर भारी से अत्यंत भारी बारिश होने के आसार हैं। 
 
इस दौरान झारखंड, उत्तरी कोंकण, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, पूर्वी उत्तरप्रदेश, पश्चिम मध्यप्रदेश, दक्षिण कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और तटीय सुदूर कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है। 
 
दक्षिण-पश्चिम मानसून सौराष्ट्र, कच्छ और मध्य महाराष्ट्र की ओर तेजी से बढ़ रहा है। पश्चिम बंगाल के तटवर्ती इलाकों, झारखंड, उत्तराखंड, गुजरात क्षेत्र, कोंकण और गोवा में मानसून सक्रिय है। 
 
पिछले 24 घंटे के दौरान पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाकों, झारखंड, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, पूर्व और पश्चिमी मध्यप्रदेश, गुजरात क्षेत्र, सौराष्ट्र, कच्छ, कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में बारिश हुई या गरज के साथ छींटें पड़े। 
 
पश्चिम बंगाल में उप हिमालयी क्षेत्र, सिक्किम, बिहार, पूर्वी उत्तरप्रदेश, हिमाचल प्रदेश और मध्य महाराष्ट्र के अनेक स्थानों पर भी बारिश हुई। असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, पश्चिम उत्तरप्रदेश, पश्चिम राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तर और दक्षिण कर्नाटक के अंदरुनी इलाकों में कुछ स्थानों पर बारिश हुई। 
 
इस दौरान अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू और कश्मीर, विदर्भ, मराठवाड़ा, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर भी बारिश हुई। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

योगी सरकार ने जनसहभागिता से रचा नया इतिहास, 1 दिन में रोपे 35.27 करोड़ से अधिक पौधे

TMC पर लड़ाई हुई तेज, ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा दावा, बोले- हम हैं असली टीएमसी, कोर्ट का दिखाया आदेश

मानसून सत्र से पहले सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, इन विधेयकों पर रहेगी नजर, विपक्ष भी कर रहा घेरने की तैयारी

चीन के मिसाइल परीक्षण से किन देशों की चिंता सबसे ज्यादा बढ़ी

चीन में बाढ़ ने मचाई तबाही, सड़कों पर तैरने लगे सैकड़ों सांप, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

सभी देखें

नवीनतम

उत्तराखंड और हिमाचल मे भारी बारिश की चेतावनी, तटीय आंध्रप्रदेश में हीटवेव की आशंका

कोचिंग विवाद में खान सर को बड़ी राहत, 2 बॉर्डगार्ड और 3 कर्मचारियों को भी जमानत

CBSE 10th Second Board Result 2026: जल्द जारी होने वाला है सीबीएसई 10वीं का दूसरा बोर्ड रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

दतिया उपचुनाव: भाजपा-कांग्रेस के सामने भीतरघात रोकने की बड़ी चुनौती, डैमेजट कंट्रोल में जुटे सियासी दिग्गज

अगला लेख