biodatamaker

RSS प्रमुख भागवत बोले, बच्चों से निजी अंगों के नाम पूछना वामपंथी परिवेश का हमला

Webdunia
सोमवार, 18 सितम्बर 2023 (11:33 IST)
RSS chief Mohan Bhagwat: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने यह पता लगाने की शैक्षणिक कवायद को वामपंथी परिवेश का हमला करार दिया कि क्या केजी (किंडरगार्टन) के छात्र अपने निजी अंगों के बारे में जानते हैं। वह पुणे में एक मराठी पुस्तक 'जगाला पोखरणारी डावी वालवी' के विमोचन के मौके पर बोल रहे थे।
 
उन्होंने कहा कि मैं गुजरात में एक विद्यालय में गया था, जहां एक विद्वान ने मुझे एक किंडरगार्टन (केजी) स्कूल का निर्देश दिखाया। इसमें कहा गया था कि शिक्षकों को यह पता लगाने के लिए कहा गया है कि क्या केजी-2 के बच्चे अपने निजी अंगों के नाम जानते हैं? वामपंथी परिवेश का हमला यहां तक पहुंच गया है और यह लोगों की मदद के बिना संभव नहीं है। आरएसएस प्रमुख ने कहा कि हमारी संस्कृति की सभी पवित्र चीजों पर ऐसे हमले किए जा रहे हैं।
 
भागवत ने कहा कि अमेरिका में (डोनाल्ड ट्रंप के बाद) नई सरकार बनने के बाद पहला आदेश स्कूल से संबंधित था जिसमें शिक्षकों से कहा गया था कि वे विद्यार्थियों से उनके लिंग के बारे में बात न करें। विद्यार्थी खुद इसके बारे में निर्णय लें। यदि कोई लड़का कहता है कि वह अब लड़की है तो लड़के को लड़कियों के लिए बने शौचालय का उपयोग करने की अनुमति दी जानी चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि वामपंथी अमेरिकी संस्कृति को दूषित करना चाहते हैं और वे इसमें कामयाब हो गए हैं। उन्होंने कहा कि वे न केवल हिन्दुओं या भारत, बल्कि पूरी दुनिया के विरोधी हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

TVS, Bajaj, Ather, Ola, Vida की रिकॉर्ड बिक्री, लोगों की पसंद क्यों बन रहे हैं Electric Scooters

सबसे स्‍वच्‍छ शहर में समोसे में आलू नहीं, निकला कॉकरोच, लोग बोले यहां भी CJP

Electric Flying Car : पेट्रोल-डीजल नहीं, बिजली से उड़ने की तैयारी, पहाड़ की समस्या से आया आइडिया, छात्र ने किया चमत्कार, चीन के दावे को नकारा

Apple Foldable iPhone : इस साल आ सकता है Apple का पहला फोल्डेबल iPhone, 12GB RAM और 5800mAh बैटरी समेत मिल सकते हैं ये फीचर्स

'मक्का रक्षा समझौता 2026': पाक, सऊदी और तुर्की की नई घेराबंदी — क्या भारत-पाक युद्ध की स्थिति में बदलेगा युद्ध क्षेत्र?

LIVE: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में NDA सांसदों का मार्च

Uttarakhand Cloudburst: चमोली में भारी बारिश से तमक नाले में आया सैलाब, वैली ब्रिज बहा; BRO का जवान लापता

इस्लामी नाटो : क्या मोदी-नेतान्याहू की नजदीकियों का जवाब देने के लिए साथ आए पाक, सऊदी और तुर्की?

MP Rain: राजगढ़ में उफनते नाले में समाई कार, भोपाल और आगर मालवा में स्कूल बंद

Top News 11 August: कोलंबिया में भूकंप से तबाही, MP-राजस्थान समेत कई राज्यों में भारी बारिश; छात्र आंदोलन और संसद में गतिरोध

अगला लेख