भाजपा नेता का दावा, मोदी ने ही कलाम को बनाया था राष्ट्रपति

Webdunia
रविवार, 21 फ़रवरी 2021 (07:31 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल को शनिवार को उस वक्त आलोचनाओं का सामना करना पड़ा जब उन्होंने दावा किया कि नरेन्द्र मोदी ने 2002 में एपीजे अब्दुल कलाम को भारत का राष्ट्रपति बनाया था।

पाटिल ने पार्टी के एक कार्यक्रम में कहा कि भाजपा देशभक्त मुसलमानों के खिलाफ नहीं है, वह केवल उनके खिलाफ है जो स्लीपर सेल की तरह काम करते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कई सामान्य लोगों को अवसर दिए.... उन्होंने एपीजे अब्दुल कलाम को भारत का राष्ट्रपति बनाया। भाजपा नेता ने कहा कि कलाम को राष्ट्रपति उनके धर्म के कारण नहीं बल्कि वैज्ञानिक के तौर पर उनके योगदान को देखते हुए बनाया गया था।

बयान पर क्यों मचा बवाल : पाटिल के बयान पर लोगों की भौहें इसलिए तन गईं क्योंकि कलाम जुलाई 2002 में राष्ट्रपति बने थे जब अटल बिहारी वाजपेयी देश के प्रधानमंत्री थे।

इस पर शनिवार को शिवसेना के सांसद संजय राउत ने कहा कि कलाम को राष्ट्रपति बनाना वाजपेयी का मास्टरस्ट्रोक था। महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता अतुल लोंधे ने भी इस बयान के लिए पाटिल की आलोचना की। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कब-कब हुई भगदड़ की बड़ी घटनाएं, डराने वाले इन आंकड़ों को देखिए

बंगाल की धरती से मोहन भागवत ने बताया RSS का अगला प्लान, हिन्दुओं को लेकर कही बड़ी बात

दिल्ली के CM पर कल खत्म हो सकता है सस्पेंस, शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बड़ा अपडेट

अघाड़ी में पड़ी दरार, फडणवीस से मिले उद्धव, शिंदे की शरद पवार ने की तारीफ, महाराष्ट्र में नए सियासी समीकरण

फालतू है कुंभ, लालू यादव ने बताया किसकी गलती से मची नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका ने भारतीय महिलाओं और बच्चो को बख्शा, पुरुष को लगाई बेड़ियां

Earthquake: दिल्ली NCR में भूकंप के बाद लोग दहशत में, सुनाई आपबीती

GIS 2025: जीआईएस में ओडीओपी एक्स-पो से लोकल उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल मंच

MP: 1 अप्रैल से नए लो alcoholic beverage bars खुलेंगे, 19 स्थानों पर शराब की बिक्री बंद होगी

Jamui News: बिहार के जमुई में दो पक्षों में तनाव, ईंट-पत्थर चले, इंटरनेट बंद

अगला लेख
More