मोदी सरकार का एक और मास्टरस्ट्रोक! संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल

विकास सिंह
सोमवार, 18 सितम्बर 2023 (22:47 IST)
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले महिला वोट बैंक को साधने के लिए मोदी सरकार अपना मास्टर स्ट्रोक चलने जा रही है। संसद के विशेष सत्र में मोदी सरकार महिला आरक्षण बिल को ला सकती है। आज संसद के विशेष सत्र के पहले दिन के बाद देर शाम हुई मोदी कैबिनेट की बैठक में महिला आरक्षण बिल को मंजूरी दे दी गई। इसके बाद अब यह माना जा  रहा है कि सरकार मंगलवार या बुधवार को संसद में महिला आरक्षण बिल को पास कराने के लिए ला सकती है। हलाकि अभी कैबिनेट की फैसले को लेकर सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। 

दरअसल महिला आरक्षण से जुड़ा विधेयक संसद में 27 साल से लंबित है। 27 साल पहले देवगौड़ा सरकार के समय महिलाओं के संसद और विधानसभा में 33 फीसदी का मुद्दा उठा था। महिला आरक्षण बिल कई बार लोकसभा में पेश भी किया जा चुका है, लेकिन आम सहमति कभी नहीं बन पाई। महिला आरक्षण विधेयक संविधान में संशोधन करने वाला विधेयक है, ऐसे में बिल को पास कराने को लेकर कई तरह की परेशानी है। ऐसे में मोदी सरकार महिला आरक्षण कानून पास कर लोकसभा चुनाव को लेकर एक मास्टरस्ट्रोक चल सकती है।

महिला वोट बैंक पर भाजपा की नजर- महिला आरक्षण बिल लाकर मोदी सरकार आधी आबादी महिला वोट बैंक को साधना चाह रही है। वर्तमान में लोकसभा में 15 फीसदी और राज्यसभा में 14 फीसदी महिलाएं है। वही सरकार की ओर से महिला आरक्षण बिल लाने के बाद महिलाओं के 33 फीसदी आरक्षण का रास्ता साफ हो जाएगा। अगर लोकसभा की वर्तमान सदस्य संख्या 543 को देखा जाए तो बिल पास होने के बाद 2024 के लोकसभा चुनाव में महिला सांसदों की संख्या 180 के आसपास पहुंच जाएगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor के दौरान POK पर कब्जा क्यों नहीं किया, प्रधानमंत्री मोदी से किसने किया यह सवाल

कर्नाटक में 18 भाजपा विधायकों का निलंबन हुआ रद्द, विधानसभा अध्यक्ष खादर ने दी यह नसीहत

हिंदू मजबूत होंगे तभी दुनिया में... RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कहा ऐसा

भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, जापान को पछाड़ा, प्रति व्यक्ति आय में हुई बढ़ोतरी

पहलगाम हमले पर भाजपा सांसद जांगड़ा के बयान पर बवाल, क्या है कांग्रेस की मोदी से मांग

सभी देखें

नवीनतम

नीति आयोग की बैठक में नहीं शामिल हुए CM नीतीश, तेजस्वी यादव ने किया ऐसा कटाक्ष

इसराइल ने गाजा पर फिर किए हमले, बच्चों समेत 38 लोगों की मौत

UP : कंटेनर से टकराई बेकाबू कार, 4 लोगों की मौत

अमृतसर में अकाली दल के पार्षद की गोली मारकर हत्या, मिल रहे थे धमकीभरे कॉल, 3 हमलावर पहचाने गए

Operation Sindoor के दौरान POK पर कब्जा क्यों नहीं किया, प्रधानमंत्री मोदी से किसने किया यह सवाल

अगला लेख