Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मोदी पर यह क्या कह गए मनीष तिवारी, मच गया बवाल...

हमें फॉलो करें मोदी पर यह क्या कह गए मनीष तिवारी, मच गया बवाल...
नई दिल्ली , रविवार, 17 सितम्बर 2017 (14:08 IST)
नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया।
 
मनीष तिवारी के आधिकारिक ट्विटर पेज से किए गए ट्वीट में इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया है जिसे यहां लिखा भी नहीं जा सकता। हालांकि उनके इस ट्वीट पर बवाल मच गया। उन्होंने मोदी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि उन्हें महात्मा गांधी भी देशभक्ति नहीं सीखा सकते। 
 
सोशल मीडिया पर लोगों ने मनीष तिवारी को प्रधानमंत्री के खिलाफ इस्तेमाल की गई अभद्र भाषा के लिए जमकर लताड़ा। लोगों को यह भी यकीन नहीं हो रहा है कि इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करने वाला शख्स दिग्गज कांग्रेसी नेता है और संप्रग सरकार में वरिष्ठ मंत्री रह चुका है। 
 
webdunia
उल्लेखनीय है कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन भी है। एक तरफ जहां सोशल मीडिया पर लोग उन्हें बधाई संदेश दे रहे हैं, वहीं कांग्रेस नेता ने उनके लिए अपशब्द कहे हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच का ताजा हाल...