Publish Date: Mon, 16 Feb 2026 (18:25 IST)
Updated Date: Mon, 16 Feb 2026 (18:35 IST)
वरिष्ठ कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने एक बार फिर अपनी ही पार्टी को धर्मसंकट में डाल दिया है। एनडीटीवी को एक इंटरव्यू में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने शशि थरूर, जयराम रमेश और पवन खेड़ा समेत अपने कई वरिष्ठ सहयोगियों पर विवादित टिप्पणियां की हैं। अय्यर के मुताबिक केरल में कांग्रेस की हार की मुख्य वजह नेताओं की आपसी फूट है।
अय्यर ने भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि कांग्रेस आगामी केरल विधानसभा चुनाव नहीं जीत पाएगी, क्योंकि कांग्रेस नेता 'कम्युनिस्टों से ज्यादा एक-दूसरे से नफरत करते हैं।
अय्यर का यह 'बयान बम' ऐसे समय में आया है जब केरल के मुख्यमंत्री और माकपा नेता पिनाराई विजयन की उनकी हालिया तारीफों को लेकर पहले ही हंगामा मचा हुआ है। अय्यर ने यहां तक कह दिया था कि विजयन अगले चुनावों के बाद भी मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे। कांग्रेस ने इन बयानों से पल्ला झाड़ते हुए कहा है कि अय्यर का अब पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है और वे अपनी निजी क्षमता में बोल रहे हैं। Edited by : Sudhir Sharma
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
Publish Date: Mon, 16 Feb 2026 (18:25 IST)
Updated Date: Mon, 16 Feb 2026 (18:35 IST)