मल्लिकार्जुन खरगे का ट्वीट, मणिपुर में खत्म हुई मानवता

Webdunia
गुरुवार, 20 जुलाई 2023 (10:13 IST)
Manipur News : कांग्रेस ने कहा कि आज संसद का मानसून सत्र आरंभ होने के साथ ही विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस’ (इंडिया) मणिपुर के विषय पर सरकार से जवाब मांगेगा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को खुद इसका जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मणिपुर में मानवता खत्म हो गई, लोकतंत्र और कानून का शासन भीड़तंत्र में बदला। संसद में आज भी हंगामे के आसार है।
 
पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने यह दावा भी किया कि मणिपुर पर प्रधानमंत्री मोदी की 'चुप्पी' को देश कभी माफ नहीं करेगा। मनीष तिवारी समेत कांग्रेस के कई सांसदों ने मणिपुर के विषय को लेकर संसद के दोनों सदनों में कार्यस्थगन के नोटिस दिए हैं।
 
खरगे ने ट्वीट किया, 'मणिपुर में मानवता खत्म हो गई। मोदी सरकार और भाजपा ने राज्य के नाजुक सामाजिक ताने-बाने को नष्ट करके लोकतंत्र और कानून के शासन को भीड़तंत्र में बदल दिया है।'
 
उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी जी, भारत आपकी चुप्पी को कभी माफ नहीं करेगा। यदि आपकी सरकार में जरा भी विवेक या शर्म बची है, तो आपको संसद में मणिपुर के बारे में बोलना चाहिए और केंद्र एवं राज्य दोनों में अपनी दोहरी अक्षमता के लिए दूसरों को दोष दिए बिना देश को बताना चाहिए कि क्या हुआ। आपने अपनी संवैधानिक ज़िम्मेदारी त्याग दी है। संकट की इस घड़ी में हम मणिपुर के लोगों के साथ खड़े हैं।
 
 
उन्होंने दावा किया कि मणिपुर में इंटरनेट सेवा पर प्रतिबंध के कारण शेष भारत को इस बात का जरा भी अंदाज़ा नहीं था कि मणिपुर में इतनी भयानक घटना घटी।
 
 
उन्होंने सवाल किया कि क्या केंद्र सरकार, गृह मंत्री या प्रधानमंत्री को इस घटना की जानकारी नहीं थी? मोदी सरकार, सब कुछ ठीक है जैसी बातें करना कब बंद करेगी? मणिपुर के मुख्यमंत्री को कब बदला जाएगा ? ऐसी और कितनी घटनाओं को दबाया गया है?
 
रमेश ने कहा कि जैसे ही आज से मानसून सत्र शुरू होगा, 'इंडिया' जवाब मांगेगा। चुप्पी तोड़िये प्रधानमंत्री जी!
 
मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराने का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। यह वीडियो 4 मई का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। (एजेंसियां)
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

पाकिस्तान पर कभी भी हमला कर सकता है भारत, रक्षा मंत्री के बयान से मची खलबली

Gold : अक्षय तृतीया से पहले सोने में बड़ी गिरावट, जानिए कितनी है कीमत, ग्राहकों के लिए लुभावने ऑफर्स

PoK में मची खलबली, एक्शन की आहट से घबराया पाकिस्तान, 42 लॉन्च पैड की पहचान, बिलों में छुपे आतंकी

कैमरे में कैद हुआ पहलगाम हमले का दिल दहलाने वाला मंजर, गोलियों की गड़गड़ाहट और खौफ में चीखते-भागते पर्यटक

पहलगाम का बदला, मई में हो सकता है भारत-पाकिस्तान युद्ध? सैन्य कार्रवाई की जमीन तैयार कर रही है मोदी सरकार

कांग्रेस ने पूछा सवाल, बीएसएफ जवान की वापसी के लिए क्या कदम उठा रही है सरकार

खौफ में पाकिस्तान, एक्टिव किए रडार सिस्टम, बदजुबान मंत्रियों पर लगाई लगाम

पवन कल्याण की कांग्रेस को चेतावनी, पाकिस्तान के पक्ष में बोलना स्वीकार्य नहीं

पाकिस्‍तान का दाना- पानी बाद में बंद करना, पहले अपनी रोटी सेंक लो, राजनीतिक रायता फैला लो

रात में प्रेमिका से मिलने गया था, पिता ने गोली मारकर ली जान

अगला लेख
More