Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Weather Update : मौसम ने बदला रंग, कई राज्‍यों में ठंड ने दी दस्‍तक, प्रदूषण की चपेट में दिल्‍ली

Advertiesment
हमें फॉलो करें Latest weather news 22 November

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शुक्रवार, 22 नवंबर 2024 (08:47 IST)
Weather Update in Today : देशभर में मौसम बदल चुका है। अधिकतर राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी है, वहीं उत्तर भारत हाड़ कंपाने वाली ठंड की चपेट में है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में कोहरे और बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने 26 नवंबर तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना जताई है। दिल्ली-NCR अब भी वायु प्रदूषण की चपेट में है और ठंड का प्रकोप भी बढ़ने लगा है। 
 
खबरों के अनुसार, कोमोरिन क्षेत्र पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र सक्रिय है। दक्षिण-पूर्व अरब सागर में केरल तट के पास एक दूसरा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र है। दक्षिण बांग्लादेश पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। 22 नवंबर की शाम तक दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर एक ऊपरी चक्रवातीय परिसंचरण बनने की संभावना है।
यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़कर 23 नवंबर के आसपास दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव के क्षेत्र में बदल सकता है। इसके बाद यह दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक डिप्रेशन (गहरे दबाव का क्षेत्र) में परिवर्तित हो सकता है। दिल्ली-NCR अब भी वायु प्रदूषण की चपेट में है और ठंड का प्रकोप भी बढ़ने लगा है। उत्तर भारत के अन्य राज्यों में सुबह-शाम घना कोहरा छा रहा है।
Latest weather news 22 November
समुद्री इलाकों में एक बार फिर चक्रवाती तूफान दस्तक दे सकता है। अगले 2 दिन के दौरान दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों पर प्रेशर वाला एरिया बनेगा। इसके प्रभाव से 26 नवंबर तक केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा में गरज चमक के साथ बादल बरसेंगे।
 
मौसम विभाग के अनुसार, कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। बंगाल की खाड़ी में जो साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है। उसके असर से 35 किलोमीटर प्रति घंटे से 45 किलोमीटर प्रति घंटा और 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, झारखंड में 26 नवंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। आसमान साफ होने के साथ ही घना कोहरा छाने को आसार हैं। इससे तापमान में गिरावट आने से ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। मध्य प्रदेश में मौसम के अलग-अलग रंग दिख रहे हैं।
Latest weather news 22 November
प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से गिरते तापमान के बीच गुरुवार को प्रदेश के अलग-अलग जिलों में मौसम का अलग रूप दिखाई दिया। कुछ जिलों में दिनों सर्द हवाओं का प्रभाव बढ़ने से तापमान में गिरावट आई। मौसम विशेषज्ञों ने अनुमान जताया है कि शुक्रवार और शनिवार को तापमान में तापमान में और भी गिरावट आ सकती है। राजधानी भोपाल में शीतलहर चल सकती है। दिल्ली और एनसीआर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 'बहुत खराब' से 'गंभीर' श्रेणी में बना रहेगा।  
 
उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में ठंड के साथ अब घना कोहरा भी परेशानी बढ़ा रहा है। मौसम विभाग ने उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिलों में आज  घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। सुबह और रात की ठिठुरन के बीच दिन में धूप दिखाई दे रही है, लेकिन ठंडी हवाओं ने ठंड का असर बढ़ा दिया है।
 
पिछले 24 घंटों की मौसमी हलचल : पिछले 24 घंटों के दौरान दक्षिण तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। आंतरिक तमिलनाडु, दक्षिण केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों, नगालैंड और मणिपुर में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज हुई।
लक्षद्वीप और सिक्किम में छिटपुट हल्की बारिश हुई। गुजरात, उत्तर महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तरप्रदेश और बिहार में न्यूनतम तापमान 1-2 डिग्री सेल्सियस गिरा। दिल्ली, उत्तरप्रदेश, बिहार और उत्तर मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में घना कोहरा देखा गया।
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मणिपुर पर नड्डा का खरगे को जवाब, कांग्रेस के आरोप झूठे और राजनीति से प्रेरित