Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Russia Ukraine War भयानक स्थिति में, ICBM से मचेगी तबाही, पुतिन के दांव से पस्त जेलेंस्की

Advertiesment
हमें फॉलो करें Russia Ukraine War

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, गुरुवार, 21 नवंबर 2024 (17:48 IST)
Russia Ukraine War News : करीब 3 साल से रूस और यूक्रेन के बीच जंग चल रही है। यूक्रेन ने अमेरिकी और ब्रिटिश मिसाइलों से रूस को निशाना बनाया, लेकिन अब रूस ने अपना अंतिम दांव चल दिया है। अब यह युद्ध भयानक स्थिति में जाता दिखाई दे रहा है। पुतिन ने यूक्रेन पर इंटर-कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक (ICBM) मिसाइल दागी है। ये मिसाइलें यूक्रेन के शहरों में तबाही मचा देगी। 3 साल से जारी जंग में इन मिसाइलों का पहली बार प्रयोग हुआ है। पुतिन ने पहले चेतावनी दी थी कि अगर यूक्रेन जंग में अमेरिकी या पश्चिमी देशों के हथियार का सीधा उपयोग करेगा तो दुनिया विश्व युद्ध के करीब पहुंच जाएगी।
क्या बोला यूक्रेन : यूक्रेन ने बताया है कि रूस ने लगभग 3 साल से जारी इस जंग में पहली पार हजारों किलोमीटर दूर किसी भी शहर को बर्बाद करने के लिए डिजाइन की गई मिसाइल का यह युद्ध की शुरुआत के बाद से कथित तौर पर पहला उपयोग है। हालांकि रूसी अधिकारियों की इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं आई है। 
Russia Ukraine War
नुकसान का पता नहीं चला : यूक्रेनी वायु सेना ने कहा है कि रूसी हमले में मध्य-पूर्वी शहर द्निप्रो में अहम बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया था। बयान से यह स्पष्ट नहीं हुआ कि इन हमलों में कोई नुकसान हुआ या नहीं। यूक्रेनी वायु सेना ने हमले के दौरान 6 क्रूज मिसाइलों को भी मार गिराया। 
 
कितनी खतरनाक हैं इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल :  क्या होती हैं इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइलें : इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) लंबी दूरी की मिसाइलें होती हैं जिसे मुख्य रूप से परमाणु हथियार के इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया गया था। ICBM की रेंज 6,000 से 9,300 मील के बीच होती है। इसे जमीन से या समुद्र से भी छोड़ा जा सकता है। ICBM को एक रणनीतिक रक्षात्मक हथियार माना जाता है जिसका इस्तेमाल परमाणु युद्ध में किया जाता सकता है। वहीं किसी मिसाइल को ICBM कहलाने के लिए उसमें कम से कम 5,500 किलोमीटर की मारक क्षमता होनी चाहिए। 
Russia Ukraine War
रूस पर अमेरिकी हथियारों से हमला : इससे पहले यूक्रेन ने रूस के खिलाफ अमेरिका में बने ATACMS और ब्रिटेन में निर्मित स्टॉर्म शैडो हथियारों का इस्तेमाल किया था। इस बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए अमेरिका और कुछ यूरोपीय संघ के देशों ने बुधवार को कीव में अपने दूतावासों को बंद करने का ऐलान किया था। पुतिन की बड़ी चेतावनी के बाद इन दूतावासों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। Edited by : sudhir sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

By election results 2024: लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव परिणाम