Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Weather Update: बंगाल की खाड़ी में पहुंचा मानसून, कब आएगा केरल, कैसी रहेगी चाल?

आईएमडी ने अगले 3 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और मेघालय में भी भारी वर्षा की भविष्यवाणी की है

Advertiesment
हमें फॉलो करें Latest Weather News 14 May 2025

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , बुधवार, 14 मई 2025 (10:01 IST)
Weather Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) आज बुधवार, 14 मई को असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा (heavy to very heavy rainfall) की स्थिति का अनुमान लगाया है। मौसम एजेंसी (weather agency) ने अगले 3 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और मेघालय में भी भारी वर्षा की भविष्यवाणी की है। दूसरी ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून आगे बढ़ गया है। यह केरल तट पर  27 मई को टकरा सकता है।
 
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार मानसून पूर्व मौसम नित नए-नए रंग दिखाता जा रहा है। इसके अनुसार दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने फिर करवट बदली है। यहां हुई बारिश और आंधी से तापमान में गिरावट आई है। आईएमडी के अनुसार अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। यूपी और राजस्थान में गर्मी बढ़ने के आसार हैं जबकि बिहार में कुछ जगहों पर बारिश और कुछ में गर्मी का येलो अलर्ट जारी किया गया है।ALSO READ: Monsoon Update : देश में इस साल कैसा रहेगा मानसून, क्या रहेगा अल नीनो का खतरा, IMD ने बताया किन राज्यों में होगी भरपूर बारिश
 
मंगलवार शाम को दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में तेज आंधी और बारिश ने दस्तक दी। आंधी-तूफान के दौरान कुछ जगहों पर हवाओं की गति 50 किलोमीटर तक भी रही थी। बारिश और आंधी की इन गतिविधियों से तापमान 1 ही घंटे में कई डिग्री तक लुढ़क गया और शाम सुहावनी रही। आज बुधवार को भी दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे, वहीं तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।
 
राजस्थान के अनेक इलाकों में आंधी चली और बारिश : पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीते 24 घंटे में राजस्थान के अनेक इलाकों में आंधी चली और बारिश हुई। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार इस दौरान सीकर जिले में धूलभरी आंधी आई जबकि तथा राज्य में कहीं-कहीं बादलों की गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। सबसे अधिक 37 मिलीमीटर बारिश सीकर में हुई।ALSO READ: Weather Update: भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया प्री मानसून का अलर्ट
 
बिहार के मौसम में लगातार बदलाव : बिहार के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। कुछ जगहों पर भीषण गर्मी पड़ रही है तो कुछ जगहों पर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने दक्षिण बिहार के लोगों को गर्मी से सावधान रहने के लिए कहा है, वहीं 33 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तेज हवाओं और बिजली गिरने की आशंका है। राजधानी पटना में गर्मी से लोग परेशान हैं। दिन और रात का तापमान लगभग एक जैसा है।
 
उत्तराखंड में उमसभरी गर्मी ने बेहाल आमजन : उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप निकलने के कारण उमसभरी गर्मी ने बेहाल किया हुआ है हालांकि पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश का क्रम जारी है। पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। चमोली, रुद्रप्रयाग सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश होने से गर्मी से राहत मिली है जबकि मैदानी जिले तप रहे हैं।ALSO READ: Weather Update: प्री मानसून से अनेक राज्यों में हुई वर्षा, इंदौर में पौने 3 इंच पानी गिरा, IMD का अलर्ट
 
यूपी के बांदा में पारा 44 डिग्री सेल्सियस : उत्तरप्रदेश में तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते अधिकतम तापमान में निरंतर बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। बांदा में पारा 44 डिग्री सेल्सियस (44.2℃) को पार कर गया है, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान है। मौसम विभाग की मानें तो 14 मई से प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में लू की छिटपुट गतिविधियां शुरू होने की संभावना है। यह लू 15 मई तक पश्चिमी उत्तरप्रदेश के क्षेत्रों में भी फैल सकती है।
 
दक्षिण-पश्चिम मानसून 27 मई को केरल में : दक्षिण-पश्चिम मानसून मंगलवार को बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी भाग, अंडमान सागर के दक्षिणी भाग, निकोबार द्वीप समूह और अंडमान सागर के उत्तरी भाग के कुछ क्षेत्रों में पहुंच गया है। मानसून के 27 मई को केरल पहुंचने की संभावना है। आमतौर पर दक्षिण-पश्चिम मानसून 1 जून तक केरल में पहुंचता है और 8 जुलाई तक पूरे देश को कवर कर लेता है। यह 17 सितंबर के आसपास उत्तर-पश्चिम भारत से पीछे हटना शुरू करता है और 15 अक्टूबर तक पूरी तरह से वापस चला जाता है।
 
वैसे यदि मानसून केरल में अपेक्षित समय पर पहुंचता है तो यह 2009 के बाद से पहली बार होगा। उस साल मानसून का आगमन 23 मई को ही हो गया था। इंदौर में मानसून आगमन 15 जून के आसपास होगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि पिछले 2 दिनों में निकोबार द्वीप समूह में मध्यम से भारी वर्षा हुई। इस अवधि में बंगाल की खाड़ी के दक्षिण, निकोबार निकोबार द्वीप समूह और अंडमान सागर के ऊपर पछुआ हवाओं के प्रभाव में वृद्धि हुई है।
 
इंदौर में 15 जून के आसपास दस्तक देगा मानसून : इंदौर में पिछले कई वर्षों में यह पहला मौका है, जब मई का पहला पखवाड़ा गर्मी से राहतभरा रहा है। इस दौरान बादल छाने व वर्षा की गतिवि‍धियां पिछले वर्षों के मुकाबले ज्यादा हुई हैं। आगामी दिनों में एक द्रोणिका उत्तर मप्र से विदर्भ तक जाएगी। इसके प्रभाव से 16 व 17 मई को शहर में गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। विज्ञानियों का कहना है कि इस बार इंदौर में मानसून तय समय 20 जून से पहले 15 जून के आसपास आने की संभावना है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

LIVE: तिरंगा यात्रा में CM योगी बोले, आतंकवाद पाकिस्तान को निगल लेगा