Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्रूड ऑइल के भावों में मामूली तेजी, जानिए पेट्रोल डीजल के ताजा भाव

हमें फॉलो करें क्रूड ऑइल के भावों में मामूली तेजी, जानिए पेट्रोल डीजल के ताजा भाव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्‍ली , बुधवार, 31 जनवरी 2024 (11:31 IST)
Petrol Diesel Prices: आज बुधवार सुबह पेट्रोल-डीजल (petrol and diesel) की खुदरा कीमतें सरकारी तेल कंपनियों (oil companies) द्वारा जारी कर दी गईं। कई शहरों में तेल के दामों में उछाल देखा जा रहा है। वैश्विक बाजार में कच्‍चे तेल (crude oil) की कीमतों में भी मामूली बदलाव दिख रहा। ब्रेंट क्रूड (Brent crude) एक बार फिर 83 डॉलर की तरफ बढ़ रहा है। दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में आज भी तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है।

 
सरकारी तेल कंपनियों द्वारा जारी भाव के अनुसार यूपी के नोएडा में पेट्रोल आज महंगा हुआ और 42 पैसे चढ़कर 97.00 रुपए लीटर बिक रहा है। यहां डीजल भी 39 पैसे महंगा होकर 90.14 रुपए लीटर हो गया है। यूपी के ही मिर्जापुर जिले में आज पेट्रोल 82 पैसे महंगा हुआ और 97.45 रुपए लीटर बिक रहा जबकि डीजल 81 पैसे चढ़कर 90.63 रुपए लीटर हो गया है। हरियाणा के गुरुग्राम जिले में आज पेट्रोल 4 पैसे चढ़कर 96.89 रुपए लीटर हो गया तो डीजल 3 पैसे महंगा होकर 89.76 रुपए के भाव बिक रहा है।
 
आज वैश्विक बाजार में कच्‍चे तेल में तेजी दिख रही है। ब्रेंट क्रूड का भाव 0.42 डॉलर बढ़कर 82.87 डॉलर प्रति बैरल हो गया है। डब्‍ल्‍यूटीआई का भाव भी आज बढ़कर 77.98 डॉलर प्रति बैरल के भाव है।
 
देश के प्रमुख 4 महानगरों में ताजा भाव : देश के प्रमुख 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 और कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव चल रहा है। इसी  प्रकार नोएडा में पेट्रोल 97.00 और डीजल 90.14, मिर्जापुर में पेट्रोल 97.45 और डीजल 0.63, गुरुग्राम में पेट्रोल 96.89 और डीजल 89.76 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एफआईआई की बिकवाली से BSE में धीमी शुरुआत, बाद में की वापसी