Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Petrol Diesel Prices: यूपी और हरियाणा में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए अन्य राज्यों के दाम

हमें फॉलो करें Petrol Diesel Prices: यूपी और हरियाणा में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए अन्य राज्यों के दाम

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , शनिवार, 20 जनवरी 2024 (10:58 IST)
Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुई। क्रूड के भाव में नरमी-गरमी का ईंधन की कीमतों पर ज्यादा असर नहीं हुआ है। इस बीच भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल (Petrol and diesel) के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में संशोधन होता है। जून 2017 से पहले कीमतों में संशोधन हर 15 दिन के बाद किया जाता था।
 
उत्तरप्रदेश, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, गुजरात और हरियाणा में पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ है जबकि पंजाब, राजस्थान, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर में ईंधन की कीमतें कम हुई हैं। आइए जानते हैं अन्य राज्यों व प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें क्या हैं?
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.94 और डीजल 90.11, गाजियाबाद में 96.44 और डीजल 89.62, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76, पटना में पेट्रोल 107.30 और डीजल 94.09 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव  : सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए भाव जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए पोर्टेबल अस्पताल (Live Updates)