dharma sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कुलगाम मुठभेड़ में लश्कर के 2 आतंकी ढेर, कश्मीर का आखिरी सक्रिय स्थानीय कमांडर लतीफ भट भी मारा गया

Advertiesment
security forces in jammu kashmir
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के लारू इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के दो आतंकियों को मार गिराया है। मारे गए आतंकियों में संगठन का स्थानीय कमांडर मोहम्मद लतीफ भट भी शामिल है, जिसे कश्मीर घाटी में सक्रिय आखिरी स्थानीय आतंकवादी बताया जा रहा था। जम्मू कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षाबलों ने संयुक्त अभियान में यह सफलता हासिल की।
 
पुलिस के अनुसार, लतीफ भट कुलगाम के ख्रेवान चडर का रहने वाला था और उसकी उम्र करीब 22 वर्ष थी। उसके सिर पर सूचना देने के लिए 15 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस उसे दक्षिण कश्मीर में कई आतंकी वारदातों में शामिल मान रही थी। इनमें 22 जुलाई को अनंतनाग में पुलिस हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी की हत्या और 31 जुलाई को कुलगाम के केलम इलाके में छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों की हत्या शामिल थी।
 
याद रहे सीआरपीएफ के विशेष महानिदेशक संदीप खिरवार ने अभियान जारी रहने और आतंकियों तक पहुंचने के लिए महत्वपूर्ण सुराग मिलने की बात कही थी।
 
इस बीच, पिछले कुछ दिनों में कुलगाम जिले के कई इलाकों में कासो (घेराबंदी और तलाशी अभियान) का दायरा बढ़ा दिया गया है, क्योंकि सुरक्षा बल आतंकवादी को खोजने के अपने प्रयासों को तेज कर रहे हैं।
 
पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात और कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक सुजीत कुमार, अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ, रविवार को कुलगाम पहुंचे ताकि वे खुद वहां चल रहे आतंकवाद-विरोधी अभियान की निगरानी कर सकें।
 
गौरतलब है कि 11 नवंबर को नोवपोरा अखरान में हुए एक आतंकवादी हमले में केरिपुब के तीन जवान घायल हो गए थे, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने हमलावरों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया है।
 

पठानकोट में बंदूक की नोक पर एक्‍सयूवी लूटी

पंजाब के सीमावर्ती शहर पठानकोट में हथियारबंद संदिग्धों द्वारा बंदूक की नोक पर महिंद्रा एक्‍सयूवी 500 कार लूटकर फरार होने की घटना के बाद जम्मू संभाग में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। आशंका जताई जा रही है कि लूटी गई गाड़ी का इस्तेमाल किसी आतंकी वारदात में किया जा सकता है। इसके मद्देनजर जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग से लेकर पंजाब के साथ लगती अंतरराज्यीय सीमा और कठुआ, सांबा तथा जम्मू के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत समिट में लगे नारे पर इटली में छिड़ी बहस, मेलोनी के गठबंधन की नेता ने किया भारत सरकार का बचाव