Delhi Flood : चंद्रावल जल शोधन संयंत्र फिर शुरू, बाढ़ की वजह से 3 दिन से था बंद

arvind kejriwal
Webdunia
रविवार, 16 जुलाई 2023 (10:50 IST)
Delhi Flood : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि चंद्रावल जल शोधन संयंत्र ने फिर से काम करना शुरू कर दिया है, जो बाढ़ आने के बाद से बंद था। संयंत्र बंद होने की वजह से बाढ़ से परेशान दिल्ली में पेयजल संकट हो गया था। हालांंकि वजीराबाद संयंत्र अभी भी बंद है।
 
केजरीवाल ने रविवार को ट्वीट किया कि चंद्रावल जल शोधन संयंत्र ने भी फिर से काम करना शुरू कर दिया है। इस पर आप विधायक सोमनाथ भारती ने कहा कि संयंत्र चालू होने से मध्य दिल्ली और NDMC क्षेत्र में जल सप्लाय व्यवस्था सुचारू हो जाएगी।
 
 
यमुना में बाढ़ की वजह से जल शोधन संयंत्र को बंद कर दिया गया था। इससे शहर में सामान्य जल आपूर्ति बाधित हो गई थी। संयंत्र चालू होने के बाद से जल आपूर्ति सामान्य होने की संभावना है।
 
यमुना का जलस्तर रविवार सुबह 9 बजे घटकर 205.98 मीटर पर आ गया। गुरुवार को यमुना का जलस्तर 208.66 मीटर पर पहुंच गया था। पिछले 2 दिन से हरियाणा के यमुनानगर के हथिनीकुंड बैराज से जल प्रवाह कम होने के कारण यमुना में जलस्तर में कमी आई है। बहरहाल, यमुना का जलस्तर अब भी खतरे के निशान 205.33 मीटर से ऊपर है।
 
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-Pakistan Conflict : सिंधु जलसंधि रद्द होने पर प्यासे पाकिस्तान के लिए आगे आया चीन, क्या है Mohmand Dam परियोजना

Naxal Encounter: कौन था बेहद खौफनाक नक्‍सली बसवराजू जिस पर था डेढ़ करोड़ का इनाम?

ज्‍योति मल्‍होत्रा ने व्‍हाट्सऐप चैट में हसन अली से कही दिल की बात- कहा, पाकिस्‍तान में मेरी शादी करा दो प्‍लीज

भारत के 2 दुश्मन हुए एक, अब China ऐसे कर रहा है Pakistan की मदद

गुजरात में शेरों की संख्या बढ़ी, खुश हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

सभी देखें

नवीनतम

राहल गांधी बोले, भारत की विदेश नीति ध्वस्त, पाकिस्तान से मध्‍यस्थता के लिए किसने कहा?

अमित शाह बोले, ऑपरेशन सिंदूर से साबित हुआ भारत में आतंकवाद पूरी तरह पाकिस्तान प्रायोजित

बेंगलुरु में 9 माह का बच्चा कोविड-19 से संक्रमित

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का अपनी ही सरकार पर निशाना, कहा 50 करोड़ की राशि भ्रष्टाचार की बलि न चढ़ जाए

घूमते हुए सावधानी से लें फोटो और वीडियो वर्ना ज्योति मल्होत्रा की तरह आप भी जा सकते हैं जेल!

अगला लेख