निकाय चुनाव में जीत से उत्साहित केजरीवाल गुजरात में करेंगे रोड शो

Webdunia
मंगलवार, 23 फ़रवरी 2021 (22:35 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल गुजरात में 26 फरवरी को रोड शो करेंगे। राज्य के नगर निकाय चुनाव में पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया है। आप प्रमुख केजरीवाल ने ट्विटर पर राज्य में 'नई राजनीति' की शुरुआत करने के लिए गुजरात के लोगों को बधाई दी।
ALSO READ: गुजरात निकाय चुनाव परिणामों पर बोले PM मोदी- धन्यवाद गुजरात, विकास की राजनीति पर भरोसा दिखाया
पार्टी नेताओं ने कहा कि केजरीवाल सूरत में रोड शो करेंगे, जहां आप ने नगर निकाय के चुनाव में 27 सीटें जीती हैं।  आप के आधिकारिक ट्विटर पेज पर कहा गया है कि आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल 26 फरवरी 2021 को गुजरात जाएंगे। वे एक भव्य रोड शो में आप के विकास के मॉडल में विश्वास जताने के लिए लोगों का आभार व्यक्त करेंगे।
 
आप ने गुजरात की 6 नगर निगमों के लिए हुए चुनाव में 470 उम्मीदवार उतारे थे और उसे सूरत में 27 सीटों पर जीत मिली थी। पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर चुनाव परिणामों का जश्न मनाया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मोहन भागवत के बयान पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, बोले- RSS और मुसलमान समंदर के 2 किनारे हैं जो...

Operation Sindoor से Pakistan में कैसे मची थी तबाही, सामने आया नया वीडियो

लश्कर का खूंखार आतंकी सैफुल्लाह खालिद पाकिस्तान में ढेर, भारत में हुए 3 बड़े आतंकी हमलों में था शामिल

दरवाजे पर बारात और दुल्हन ने दुनिया को कहा अलविदा, झोलाछाप डॉक्टर के कारण मातम में बदली खुशियां

हिमाचल में साइबर हैकरों ने की 11.55 करोड़ की ठगी, सहकारी बैंक के सर्वर को हैक कर निकाले रुपए

सभी देखें

नवीनतम

मुंबई में 2 परिवारों के बीच झड़प में 3 लोगों की मौत, 4 घायल

सैन्य भर्ती केंद्र पर आत्मघाती हमला, 13 लोगों की मौत

Operation Sindoor पर अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर का विवादित पोस्ट, दिल्ली से गिरफ्तार

Jyoti Malhotra : क्या पहलगाम हमले से जुड़े हैं ज्योति मल्होत्रा के तार, 5 दिन की पुलिस रिमांड पर, होगा पाकिस्तान की साजिश का खुलासा

दुनियाभर में झूठ परोसेगा Pakistan, विदेशों में जाएगा PAK का प्रतिनिधिमंडल, बिलावल भुट्टो करेंगे नेतृत्व

अगला लेख