Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गुजरात निकाय चुनाव परिणाम Live Updates : औवेसी की पार्टी का खाता खुला, AAP के शानदार प्रदर्शन पर रोड शो करेंगे केजरीवाल

Advertiesment
हमें फॉलो करें Gujrat local bodies election result
, मंगलवार, 23 फ़रवरी 2021 (18:00 IST)
गांधीनगर। गुजरात निकाय चुनावों के लिए मतगणना मंगलवार सुबह 8 बजे शुरू हुई। यहां भाजपा और कांग्रेस में कड़ा मुकाबला नजर आ रहा है। मतगणना से जुड़ी हर जानकारी...


06:07 PM, 23rd Feb
गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव में सूरत में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत के बाद अब पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल 26 फरवरी को सूरत में रोड शो करेंगे और इसके जरिए गुजरात के लोगों का धन्यवाद करेंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह अहमदाबाद पहुंच गए हैं। वे भाजपा के विजय उत्सव में शामिल होंगे।

06:05 PM, 23rd Feb
AIMIM का खाता खुला। जमालपुर में औवेसी की पार्टी के 4 उम्मीदवार जीते।

03:04 PM, 23rd Feb
-रुझानों में भाजपा को सभी 6 नगर निगमों में मिला बहुमत
-अब तक की मतगणना में भाजपा को 84 प्रतिशत वोट, कांग्रेस को 15 और आप को मिले 4 प्रतिशत वोट।
-सूरत में भाजपा ने 51 सीटों पर जीत दर्ज की, आप की 21 सीटों पर जीत।

02:42 PM, 23rd Feb
-अब तक प्राप्त रुझानों और परिणामों के अनुुुुुुसार सभी 6 नगर निकायों पर भगवा लहराता नजर आ रहा है। 
-576 सीटों में भाजपा 328 सीटों पर भाजपा या तो जीत हासिल कर चुकी है, या उसे बढ़त प्राप्त है।
-39 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। 16 पर अन्य को बढ़त।

02:38 PM, 23rd Feb
-भाजपा ने अब तक अहमदाबाद में 56, राजकोट में 24, सूरत में 4, वडोदरा में 9 और जामनगर एवं भावनगर में 7-7 सीटें जीती हैं।
-कांग्रेस ने अब तक अहमदाबाद में 12, वडोदरा में 7, सूरत और भावनगर तथा जामनगर में एक-एक सीट पर जीत दर्ज की है।

12:12 PM, 23rd Feb
-सूरत में आप ने 16 सीटों पर जीत दर्ज की। 2 सीटों आगे। 
-हार्दिक पटेल का साथ छोड़कर आप के टिकट पर चुनाव लड़ रहे पाटीदारों ने सूरत चुनावों में दिखाया दम।
-यहां भाजपा 46, कांग्रेस 10 और आप 18 सीटों पर आगे।

11:14 AM, 23rd Feb
-कुल 576 सीटों में से भाजपा 186 सीटों पर आगे, कांग्रेस को 45 पर आगे और अन्य को 26 पर बढ़त।
-जामनगर में भाजपा 11, कांग्रेस 6 और अन्य 4 पर आगे चल रही है।
-अहमदाबाद में भाजपा 62 और कांग्रेस 10 और अन्य पर आगे।
-भावनगर में भाजपा को 23 पर बढ़त, कांग्रेस 6 पर आगे।
-राजकोट में भाजपा 22 पर आगे और कांग्रेस को मात्र 2 सीटों पर बढ़त।

10:57 AM, 23rd Feb
-वडोदरा में भाजपा और कांग्रेस में कड़ी टक्कर।
-भाजपा 11 और कांग्रेस 10 पर आगे।
-सूरत में 25 पर भाजपा, 5 कांग्रेस और 12 पर अन्य आगे चल रहे हैं।

10:25 AM, 23rd Feb
-अब तक प्राप्त रुझानों के अनुसार, भाजपा 110, कांग्रेस 21 और अन्य 16 पर आगे।
-अहमदाबाद, सूरत, राजकोट, वडोदरा, भावनगर और जामनगर में भाजपा को बढ़त।
 

08:17 AM, 23rd Feb
Gujrat local bodies election result
-अहमदाबाद, सूरत, बडोदरा, जामनगर, भावनगर और राजकोट में कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई मतगणना।
-बैलेट पेपर की गिनती में भाजपा को बढ़त, कांग्रेस पीछे।
 

08:12 AM, 23rd Feb
Gujrat local bodies election result
-कोरोना वायरस महामारी के बीच हुए 6 नगर निगमों के चुनाव में मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई।
-इन 6 नगर निगमों के चुनाव में महज 42.21 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था।

08:11 AM, 23rd Feb
-अहमदाबाद में सबसे कम 38.73 फीसदी मतदान दर्ज किया गया, जबकि सबसे अधिक 49.86 फीसदी वोट जामनगर में पड़े।
-अहमादाबाद, सूरत, बडोदरा, जामनगर, भावनगर और राजकोट में 21 फरवरी को हुआ था मतदान।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कोरोना संक्रमित पश्चिम बंगाल के मंत्री अस्पताल में भर्ती